मलाइका ने बेटे के साथ शेयर की फोटो तो कंगना की बहन ने उड़ाया मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास

Published : Nov 06, 2019, 06:23 PM IST
मलाइका ने बेटे के साथ शेयर की फोटो तो कंगना की बहन ने उड़ाया मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास

सार

बता दें कि इससे पहले रंगोली ने फिल्म 'सांड की आंख' में बुजुर्ग औरत का रोल निभाने को लेकर तापसी पन्नू पर निशाना साधा था। रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा था- ''सस्ता प्रोस्थेटिक और सफेद बाल लगा लेने से एक्टर नहीं बन जाओगे, 60 साल की औरत की बॉडी लेंग्वैज और आवाज का क्या? एक्टिंग कहां है?

मुंबई। कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल का अक्सर किसी न किसी सेलेब्रिटी से विवाद होता रहता है। कुछ दिनों पहले तापसी पन्नू के साथ हुई कैटफाइट के बाद अब रंगोली ने मलाइका अरोड़ा से पंगा ले लिया है। दरअसल, मलाइका ने हाल ही में अपने बेटे अरहान के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे देख रंगोली ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि रंगोली को ऐसा करता देख सोशल मीडिया यूजर्स उन पर ही भड़क गए और खूब खरी-खोटी सुनाई। 

 

ये है पूरा मामला : 
मलायका ने बेटे अरहान के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो बेटे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो के साथ मलाइका ने लिखा, ‘जब बेटा बहुत अच्छा व्यवहार करता है और मम्मी की केयर करता है।’मलाइका की फोटो देखकर रंगोली ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा- ये मॉडर्न इंडियन मां हैं, वैरी गुड। इसके साथ ही रंगोली ने ताली बजाने और थम्स अप वाले इमोजी भी शेयर किए। वैसे, रंगोली ने भले ही साफ शब्दों में कुछ न कहा हो, लेकिन उनका इशारा मलाइका की नाइट ड्रेस की ओर था। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई रंगोली को लताड़ : 
रंगोली के कमेंट के फौरन बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगाना शुरू कर दी।  एक यूजर ने लिखा- ''रंगोली का नया निचला स्तर, ये रोज गिरती जा रही है।'' एक और यूजर ने लिखा- ''उस फोटो में कुछ भी गलत नहीं है। अगर किसी को कुछ गलत दिखता है, तो उसे जल्द से जल्द अस्पताल जाने की जरूरत है।'' 

 

बता दें कि इससे पहले रंगोली ने फिल्म 'सांड की आंख' में बुजुर्ग औरत का रोल निभाने को लेकर तापसी पन्नू पर निशाना साधा था। रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा था- ''सस्ता प्रोस्थेटिक और सफेद बाल लगा लेने से एक्टर नहीं बन जाओगे, 60 साल की औरत की बॉडी लेंग्वैज और आवाज का क्या? एक्टिंग कहां है? हालांकि बाद में तापसी ने भी उन्हें करारा जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी थी। 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!
'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह