
मुंबई। हाल ही में यूएन की क्लाइमेट एक्शन समिट में 16 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने जबर्दस्त स्पीच दी थी, जिसे दुनियाभर के लोगों की तारीफ मिली। अपनी स्पीच में इस युवा लड़की ने दुनिया और पर्यावरण को लेकर बेहद गंभीर सवाल उठाए। थनबर्ग की यह स्पीच सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई और तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसे शेयर किया। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस स्पीच को शेयर किया था। हालांकि अब कंगना की बहन रंगोली ने इस मामले में प्रियंका चोपड़ा को नसीहत दी है।
जानें थनबर्ग की स्पीच पर क्या लिखा प्रियंका ने :
ग्रेटा थनबर्ग की स्पीच शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'शुक्रिया ग्रेटा थनबर्ग, हम सभी के मुंह पर एक जोरदार पंच मारने के लिए। अपनी जनरेशन को साथ लेकर आने और हमें यह बताने के लिए कि हमें चीजों को और बेहतर समझने की जरूरत है। हमें सबसे नाजुक चीजों को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करने की जरूरत है। वैसे भी हमारे पास सिर्फ यही एक ग्रह है।''
कंगना की बहन ने प्रियंका को दी करारी नसीहत :
प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कंगना की बहन रंगोली ने प्रियंका को नसीहत दे डाली है। रंगोली ने प्रियंका के ट्वीट पर ताना मारने वाले लहजे में कहा- ''डियर पीसी, आपको इंडिया में वापस देख अच्छा लगा। बिल्कुल, ये बच्ची बहुत अच्छा काम कर रही है मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन-मन-धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं, सिर्फ लेक्चर नहीं दे रहे, रिजल्ट्स भी ला रहे हैं...उनके लिए भी कभी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए...अच्छा लगेगा।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन जैसे एक्टर्स ने थनबर्ग की स्पीच को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
कौन हैं ग्रेटा थनबर्ग?
स्वीडन की रहने वाली ग्रेटा थनबर्ग क्लाइमेट एक्टिविस्ट हैं। थनबर्ग को ‘राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसी साल मार्च में ग्रेटा को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर दिसंबर में उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो वे इसे पाने वाली सबसे युवा शख्सियत होंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।