
मुंबई. बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इस फिल्म से उन्हें सफलता भी मिली है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को भी डायरेक्ट किया था। अब इसके बाद वो फिल्म राम मंदिर पर बनने वाली मूवी को डायरेक्ट करेंगी। राम मंदिर पर 'अपराजिता अयोध्या' बनाई जाएगी। इसकी स्क्रिप्ट को 'बाहुबली' लिखने वाले राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। इस फिल्म की कहानी राम मंदिर के मामले से संबंधित होगी और कंगना इसका डायरेक्शन करेंगी।
कंगना ने कही ये बात
इस खबर को कन्फर्म करते हुए कंगना ने कहा कि पहले उनका इस फिल्म को डायरेक्ट करने का कोई प्लान नहीं था। वो इस पर कॉन्सेप्ट लेवल से काम कर रही हैं। कंगना इसे केवल प्रड्यूस करना चाहती थीं क्योंकि वो उस समय काफी बिजी थीं। हालांकि, केवी विजयेंद्र प्रसाद ने जो स्क्रिप्ट लिखी है उस पर एक बड़ी भव्य फिल्म बन सकती है, जिसमें ऐतिहासिक चीजें भी शामिल की गई हैं और यह काम वो पहले भी कर चुकी हैं। उनके पार्टनर्स भी चाहते थे कि इस फिल्म को वो ही डायरेक्ट करें।
वैसे संभव है कि कंगना इस फिल्म में एक्टिंग करती न दिखें। कंगना का कहना है कि वह केवल इस फिल्म के डायरेक्शन पर ध्यान देना चाहती हैं। पिछली बार कंगना फिल्म 'पंगा' में दिखाई दी थीं। अब वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में लीड रोल करती नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।