करीना कपूर ने पहनी बेहद सस्ती ड्रेस, कीमत इतनी कि आम आदमी भी आसानी से कर सकता है अफोर्ड

Published : Jul 12, 2021, 08:26 PM IST
करीना कपूर ने पहनी बेहद सस्ती ड्रेस, कीमत इतनी कि आम आदमी भी आसानी से कर सकता है अफोर्ड

सार

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई किताब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी लॉन्च की है। उन्होंने इस किताब को लॉन्च करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह लाल रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यह ड्रेस इतनी सस्ती है कि इसे आसानी से कोई भी अफोर्ड कर सकता है। 

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई किताब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी लॉन्च की है। उन्होंने इस किताब को लॉन्च करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह लाल रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यह ड्रेस इतनी सस्ती है कि इसे आसानी से कोई भी अफोर्ड कर सकता है। बता दें कि करीना द्वारा पहनी गई ये ड्रेस Zara की वेबसाइट पर मौजूद है। इस ड्रेस की कीमत महज 1,990 रुपए है।

 

बता दें कि करीना द्वारा पहने गए इस आउटफिट की शुरुआती कीमत 2,990 रुपए थी। लेकिन ड्रेस पर 30% की छूट चल रही है, जिसके बाद इसकी सही कीमत 1,990 रुपए है। बता दें कि करीना कपूर ने 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की है। यह किताब करीना के दोनों समय की प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस पर बेस्ड है। बता दें कि करीना कपूर पहली बार 20 दिसंबर, 2016 को मां बनी थीं। उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने फरवरी, 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार 2020 में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान ने काम किया था। करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना को एक फिल्म के लिए सीता का रोल भी ऑफर किया गया था, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। 

PREV

Recommended Stories

Border 2 Teaser Reaction: जानें सनी देओल की फिल्म का टीजर देख क्या बोले लोग?
Border 2 के 2.04 मिनट के टीजर में 2 धमाकेदार डायलॉग, सुनते ही खौल उठेगा खून