
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई किताब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी लॉन्च की है। उन्होंने इस किताब को लॉन्च करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह लाल रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यह ड्रेस इतनी सस्ती है कि इसे आसानी से कोई भी अफोर्ड कर सकता है। बता दें कि करीना द्वारा पहनी गई ये ड्रेस Zara की वेबसाइट पर मौजूद है। इस ड्रेस की कीमत महज 1,990 रुपए है।
बता दें कि करीना द्वारा पहने गए इस आउटफिट की शुरुआती कीमत 2,990 रुपए थी। लेकिन ड्रेस पर 30% की छूट चल रही है, जिसके बाद इसकी सही कीमत 1,990 रुपए है। बता दें कि करीना कपूर ने 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की है। यह किताब करीना के दोनों समय की प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस पर बेस्ड है। बता दें कि करीना कपूर पहली बार 20 दिसंबर, 2016 को मां बनी थीं। उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने फरवरी, 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार 2020 में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान ने काम किया था। करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना को एक फिल्म के लिए सीता का रोल भी ऑफर किया गया था, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।