करीना कपूर खान को तैमूर और जेह से ज्यादा पसंद है ये बच्चा ! इस अदा पर हो गईं मोहित

Published : Jun 07, 2022, 06:27 PM ISTUpdated : Jun 07, 2022, 06:38 PM IST
करीना कपूर खान को तैमूर और जेह से ज्यादा पसंद है ये बच्चा ! इस अदा पर हो गईं मोहित

सार

हाल ही में करीना प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ( Prince William and Kate Middleton's )  के छोटे बेटे प्रिंस लुइस ( Prince Louis) के अलग अंदाज और उसके एक्सप्रेशन पर फिदा हो गई थीं। वे उसके बोरियत और झुंझलाहट के भावों पर भी मोहित हो गई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Kareena Kapoor Khan likes this kid more than Taimur and Jeh : करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉप्युलर एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। वे इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चढ्ढा के वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीना की सदी और दो बच्चे होने के बाद भी डिमांड बनी हुई है। वे बहुत कम फिल्में करती हैं, लेकिन मीडिया में उनके चर्चे हमेशा ही होते रहते हैं। इस बार वो अपने बेटों की वजह से नहीं बल्कि किसी और के बेटे पर कॉमेन्ट करने की वजह से लाइम लाइट में आ गई हैं।   

 प्रिंस लुइस को देखकर मोहित हो गईं करीना
करीना कपूर खान अपने पति और एक्टर  सैफ अली खान के साथ बेटों तैमूर अली खान और जेह (जहांगीर अली खान) की एक बहुत प्यारी सी मां हैं। हाल ही में करीना प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ( Prince William and Kate Middleton's )  के छोटे बेटे प्रिंस लुइस ( Prince Louis) के अलग अंदाज और उसके एक्सप्रेशन पर फिदा हो गई थीं। वे उसके बोरियत और झुंझलाहट के भावों पर भी मोहित हो गई थी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ ( Queen Elizabeth ) के यूनाइटेड किंगडम के सम्राट के रूप में 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए शाही परिवार इस सप्ताह के अंत में साथ में नज़र आया था। 

करीना को भाई गई लुइस की ये अदा
अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विभिन्न प्रिंस लुइस मूड की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मूड", इसमें उन्होंने तीन प्यार-भरे इमोजी भी लगाए थे। हालांकि ये स्टोरी अब उनके अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है।  आपको बता दें कि फोटो में प्रिंस लुइस बकिंघम पैलेस की बालकनी से ट्रूपिंग द कलर फ्लाईपास्ट देखते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी पोस्ट में, केट मिडलटन उससे बात करने की कोशिश करती है और उसका बेटा अपनी मां को चुप कराने की कोशिश करता है। करीना ने एक वीडियो शेयर कर इस बारे में कहा  था कि वह इस स्थिति में केट से रिलेट कर सकती हैं। हंसते हुए इमोजी जोड़ते हुए उन्होंने लिखा, "मैं इस एहसास को क्यों जानती हूं।"

ये भी पढ़ें
47 की उम्र में भी कुंवारी है एकता कपूर, पापा की एक बात क्या मानी अभी तक नहीं बसा पाई अपना घर

एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा का दिखा इतना बोल्ड लुक, चमकीली भड़कीली ड्रेस में नजर आई सेक्सी, PHOTOS

बिकिनी टॉप में नागार्जुन की Ex बहू ने दिखाया बोल्ड अवतार, सामंथा की अदाएं देख छूटा पसीना, PHOTOS

आखिर एकता कपूर के वो कौन से 10 सीरियल है, जो लोगों से नहीं हुए थे बर्दाश्त, देखते ही पीटा था माथा

PHOTOS: खूबसूरती में मां रवीना टंडन को भी मात देती है बेटी राशा, अदाएं दिखाने में नहीं किसी हीरोइन से कम

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश