Kareena Kapoor पति Saif Ali Khan और बेटों के साथ इस बार नहीं मना पाएंगी Christmas, सामने आ रही ये वजह

Published : Dec 22, 2021, 05:11 PM IST
Kareena Kapoor पति Saif Ali Khan और बेटों के साथ इस बार नहीं मना पाएंगी Christmas, सामने आ रही ये वजह

सार

हर साल क्रिसमस पर कपूर फैमिली में एक ग्रुप लंच होता है, जिसे शशि कपूर के घर पर उनके बेटे ऑर्गनाइज करते हैं। इस लंच में कपूर खानदान से जुड़ा हर एक मेंबर शामिल होता है। हालांकि, इस साल करीना कपूर (Kareena Kapoor) क्रिसमस पर होने वाले इस फैमिली लंच का हिस्सा नहीं होंगी।

मुंबई। कपूर फैमिली बाकी त्योहारों की तरह ही क्रिसमस भी धूमधाम के साथ मनाती है। हर साल क्रिसमस पर कपूर फैमिली में एक ग्रुप लंच होता है, जिसे शशि कपूर के घर पर उनके बेटे ऑर्गनाइज करते हैं। इस लंच में कपूर खानदान से जुड़ा हर एक मेंबर शामिल होता है। हालांकि, इस साल करीना कपूर (Kareena Kapoor) क्रिसमस पर होने वाले इस फैमिली लंच का हिस्सा नहीं होंगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि करीना पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बच्चों तैमूर (Taimur) और जहांगीर (Jehangir) से भी नहीं मिलेंगी। 

दरअसल करीना कपूर (Kareena Kapoor) 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद से ही वो क्वारेंटीन हैं और अपने पति और बच्चों से दूर हैं। करीना का आइसोलेशन पीरियड 25 दिसंबर के बाद तक चलेगा। बता दें कि करीना 8 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ करण जौहर (Karan Johar) के घर हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं। करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर यह पार्टी दी थी। पार्टी में शामिल होने वाले कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान (Seema Khan) और बेटा योहान भी शामिल है।  

पति और बच्चों को बेहद मिस कर रहीं करीना :
क्वारेंटीन पीरियड में करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने पति और बच्चों को बेहद मिस कर रही हैं। हालांकि, करीना में कोरोना के माइल्ड सिम्प्टम ही हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने क्रिसमस पार्टी में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। करीना के अलावा उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर (Taimur) और जेह क्रिसमस पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि करीना हाल ही में अपने बड़े बेटे तैमूर का बर्थडे भी नहीं मना पाईं। तैमूर 20 दिसंबर को 5 साल के हो गए हैं। करीना ने बेटे तैमूर को लेकर ननद सोहा अली खान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं आप सभी को बहुत मिस कर रही हूं। 

जल्द ही आमिर खान के साथ दिखेंगी करीना कपूर : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ आमिर खान भी काम कर रहे हैं। करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखी थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और एक्ट्रेस राधिका मदान ने काम किया है। 

ये भी पढ़ें-

Kareena Kapoor ने पति पर लगाए ऐसे-ऐसे आरोप,  बताया कैसे Saif Ali Khan बिगाड़ रहे बेटे Taimur को

सेक्सी दिखने को लेकर नागार्जुन की Ex बहू Samantha ने कही ये बात, शादी के 4 साल बाद पति को दिया तलाक

Round Up 2021: कोई फंसा रेप केस में तो किसी ने खाई जेल की हवा, विवाद में रहा इन TV सेलेब्स का नाम

Urfi Javed की ड्रेस में ऐसी जगह दिखा Cut, एक यूजर बोला- इसे पहन आप चलती कैसे होंगी

Round Up 2021: Anushka Sharma समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, ऐसे किया नन्हे मेहमान का स्वागत

Aishwarya Rai के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनतीं Jaya Bachchan, कभी संसद में भड़कीं तो कभी Shahrukh Khan को फटकारा

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल