
एंटरटेनमेंट डेस्क, Karthik Aryan Shahzada trailer out । कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया था । उनकी भूल भुलैया 2 ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की खोई हुई रौनक वापस दिलाई थी । वहीं साल 2023 की शुरुआत में उनकी अपकमिंग फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं । इस बीच कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहज़ादा मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।
अब तक शहजादा की जितने भी पोस्टर्स और अनाउंसमेंट प्रोमोज देखे हैं, उनमें कार्तिक का बीहड़ अवतार दिखाई दिया है। वहीं ट्रेलर में भी कार्तिक आर्यन का वाइल्ड लुक सामने आया है ।
शहजादा के लिए प्रोड्यूसर बने कार्तिक
कार्तिक आर्यन शहजादा में कृति सेनन के साथ इश्क करते दिखाई देंगे, सूत्रों की मानें तो कार्तिक इस फिल्म से प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। इस बारे में कार्तिक के एक करीबी सूत्र ने कहा, "यह सब प्लानिंग के मुताबिक नहीं था, हालांकि हालात ऐसे बन गए कि वे इसमें निर्माता के तौर पर भी शामिल हो गए । ये एकदम शुरुआत है। उन्होंने एक एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद शहज़ादा के साथ अप्रत्याशित घटनाएं हुई । कार्तिक और कृति सेनन की इस मूवी को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। एक समय ये फिल्म डिब्बा में बंद होने वाली थी। इसके बाद कार्तिक आर्यन सहित कुछ और लोगों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इसमें अपनी फीस वापस कर दी थी। इसके बाद फिल्म मेकर ने उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया था।
वैलेंटाइन वीकेंड पर होगी रिलीज
शहजादा 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज होगी । इस मूवी में कार्तिक आर्यन के अलावा भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने भी अहम भूमकाएं निभाई हैं। फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक है। इस मूवी को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। कार्तिक की पिछली ब्लॉकबस्टर, भूल भुलैया 2 के बाद फैंस उनकी अपकमिंग मूवी शहजादा का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं । कार्तिक आर्यन की बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।