
मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। दोनों वहां क्वालिटी समय एक दूजे के साथ बिता रहे हैं। नवविवाहित जोड़ी 10 दिसंबर को सवाई माधोपुर से हेलिकॉप्टर से निकली लेकिन जयपुर के बाद वो गायब हो गए। उन्हें कही स्पॉट नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल मुंबई नहीं आकर सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और वहीं से मालदीव के लिए उड़ान भर लिया।
खबर है कि कैट अपने हमसफर विक्की के साथ 13 दिसंबर तक मालदीव में रहेंगे और 14 दिसंबर को मुंबई लौट आएंगे। इसके बाद दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो जाएंगे। एक्ट्रेस 15 दिसंबर से सलमान खान के साथ आनेवाली फिल्म 'टाइगर-3' की शूटिंग में जुटेंगी। वहीं, 20 दिसंबर से विक्की कौशल अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
नए घर में शिफ्ट करेंगे विक्की और कैटरीना
बताया जा रहा है कि कपल हनीमून से लौटने के बाद सीधे अपने नए फ्लैट में जाएंगे। विक्की कौशल ने जुहू के सी-फेसिंग लग्जरी फ्लैट किराए पर लिया है। इस घर को दोनों ने मिलकर सजाया संवारा है। कैट मालदीव से लौटने के बाद इसी आलीशान फ्लैट में गृहप्रवेश करेंगी। बता दें कि इसी बिल्डिंग में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का भी फ्लैट है। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की-कैट के नए घर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'हनीमून से लौटने के बाद मुंबई के जुहू स्थित इस नए अपार्टमेंट में रहेंगे विक्की-कैटरीना।'
अनुष्का विराट बनेंगे पड़ोसी
विक्की कौशल और कैटरीना का नया घर काफी आलीशान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैट-विक्की का नया घर 5 हजार स्कॉयर फीट का है। जिस बिल्डिंग में विक्की-कैट का घर है उसकी छत पर प्राइवेट स्विमिंग पूल है। विक्की-कैट हर महीने लग्जरी फ्लैट में रहने के लिए 8 लाख रुपए किराया देंगे।
और पढ़ें:
खुले बाल और फूलों के गहने पहन Katrina Kaif ने लगाई Vicky Kaushal को हल्दी, बेहद खुश दिखा कपल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।