खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह हॉट अंदाज़ से ले आए 'सुनामी', शादी-पार्टी में धूम मचायेगा हिंदी गाना

Published : Jun 13, 2022, 01:25 PM IST
 खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह हॉट अंदाज़ से ले आए 'सुनामी',  शादी-पार्टी में धूम मचायेगा हिंदी गाना

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव इस बार अपने हिंदी पॉप सांग से अपने फैंस को लुभाती हुई नज़र आ रहे हैं। हिंदी गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। पार्टी सांग में दोनों बेहद अट्रेक्टिव लुक में नज़र आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav and Akshara Singh  splash in the wedding-party : भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का पवन सिंह से विवाद ठंडा पड़ता जा रहा है। वहीं खेसारी का लेटेस्ट सांग रिलीज हो गया है। इस गाने में वे एकदम नए अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल खेसारी भी उन कलाकारों की राह पर चल पड़ें हैं, जो भोजपुरी के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आज़माने यहां पहुंचे हैं। 

पार्टी सांग में मचेगी धूम 
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव इस बार अपने हिंदी सांग से अपने फैंस को लुभाती हुई नज़र आ रहे हैं। हिंदी गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। पार्टी सांग में दोनों बेहद अट्रेक्टिव लुक में नज़र आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक ब्लिंग आउटफिट पहने हुए हैं। वहीं अक्षरा की वेस्टर्न ड्रेस में अपने लैग्स फ्लान्ट करती हुई दिख रही हैं ।  

रिलीज़ होते ही वायरल हो गया सांग
भोजपुरी की तरह हिंदी सांग में मेल-फीमेल की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो सांग को देखकर तो फैंस की खुसीका ठिकाना नहीं है। ये गाना बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर Salim Sulaiman ने कम्पोज़ किया है। उन्होंने इस सांग को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़
किया है। रिलीज़ होने के कुछ घंटों में ही इस 846,601 views मिल चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर कॉमेन्ट किए हैं। 


शादी-पार्टी का मूड बना देगा ये गाना
शादियों का सीजन चल रहा हैं, ऐसे में ये गाना डीजे के लिए एकदम परफेक्ट है। तेज़़ म्यूजिक बीट किसी भी पार्टी मूड बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हिंदी में होने की वजह से इसकी डिमांड हिंदी भाषी राज्यों में भी बढ़ सकती है। इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।  

 

 

गाने की स्टार कास्ट
Music Composed म्यूज़िक कम्पोज़र : Salim - Sulaiman
Singers, गायक : Khesari Lal Yadav, Akshara Singh
Lyrics बोल : Surjeet Yadav, Shradha Pandit, Aditya Kalway 
Music Produced by, म्यूज़िक प्रोड्यूस : Raj Pandit, Muheet Bharti, Anshuman Sharma
Artist कलाकार - Khesari Lal Yadav, Akshara Singh
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 X Review: सनी देओल की फिल्म देखकर क्या बोले लोग? भर-भर कर मिल रही रेटिंग
Republic Day पर रिलीज हुईं 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी यह बड़ा रिकॉर्ड?