इंदु की जवानी: कियारा को पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, डेटिंग एप के जरिए घर आई मुसीबत

कियारा आडवाणी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'इंदु की जवानी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसका ट्रेलर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये कॉमेडी से भरपूर है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 2:52 AM IST

मुंबई. कियारा आडवाणी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'इंदु की जवानी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसका ट्रेलर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये कॉमेडी से भरपूर है। इसमें डेटिंग के एप के जरिए कैसे कभी-कभी मुसीबत घर आ जाती है। इसके बारे में ही दिखाया गया है। इसे अबीर सेनगुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया गया है। पाकिस्तानी लड़के से एक्ट्रेस को हुआ प्यार...

ट्रेलर में देखने के लिए मिल रहा है कि मल्लिका दुआ एक दोस्त की भूमिका निभाती है। इंदू डेटिंग के लिए अच्छा-सा लड़का ढूंढ रही है। सफलता ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती हैं। लड़के मिलते तो हैं, मगर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदू को पसंद नहीं आता। एक बेहतर लड़का मिलता है, जो उन्हें खूब पसंद भी आता है। मगर, मुसीबतें तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है। 

बता दें, ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है। कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य को पाकिस्तानी के किरदार में दिखाया गया है।  

 

इस दिन रिलीज होगी 'इंदु की जवानी' 

फिल्म 'इंदु की जवानी' की रिलीज डेट निश्चित हो गई है। मुख्य भूमिकाओं में कियारा आडवाणी और आदित्य सील की विशेषता वाली फिल्म, अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'इंदु की जवानी' अबीर सेनगुप्ता द्वारा डायरेक्टेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित है।

यह भी पढ़ें: 47 की मलाइका अरोड़ा ने बेटे के साथ खेला क्रिकेट, लगाए छक्के-चौके और की बॉलिंग भी, PHOTOS

आखिरी बार अक्षय के साथ देखा गया था कियारा को

वहीं, अगर बात की जाए कियारा आडवाणी की आखिरी फिल्म की तो उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी' में देखा गया था, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म 'गुड न्यूज' में साथ दिखे थे, लेकिन कियारा अक्षय के साथ पेयर अप नहीं थीं। 'लक्ष्मी' से भी कियारा ने अपने फैंस का खूब दिल जीता और उन्हें खुश किया।

यह भी पढ़ें: बिना मेकअप और चेहरे पर उदासी लिए नजर आई अनुष्का, टाइट ड्रेस में साफ नजर आया 8 महीने का बेबी बंप

Share this article
click me!