'हाउसफुल 4' में बॉबी देओल का लुक देख इस एक्टर ने उड़ाया मजाक, कह दी इतनी बड़ी बात

Published : Sep 25, 2019, 08:15 PM IST
'हाउसफुल 4' में बॉबी देओल का लुक देख इस एक्टर ने उड़ाया मजाक, कह दी इतनी बड़ी बात

सार

'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा। बता दें कि बॉबी देओल फिल्म में दो किरदार निभाते नजर आएंगे। उनका पहला लुक पापा धर्मेन्द्र की ही फिल्म 'धरमवीर' की तरह है। इसे धर्मपुत्र नाम दिया गया है। 

मुंबई। अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' अगले महीने 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के पोस्टर्स बुधवार को रिलीज किए गए। इन पोस्टर्स को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस दौरान अक्षय ने जब बॉबी देओल का लुक शेयर किया तो एक्टर और क्रिटिक केआरके (कमाल राशिद खान) ने बॉबी का मजाक उड़ाया। 

केआरके ने बॉबी के लुक पर किया ये कमेंट : 
केआरके ने 'हाउसफुल 4' में बॉबी देओल का लुक देखने के बाद अपने ट्विटर पर कमेंट किया। केआरके ने लिखा- ''ये लो जी, अब तो बॉबी देओल का पोस्टर भी आ गया। अब तो 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता। आज के वक्त में बॉबी भाई किसी भी फिल्म को डिजास्टर करने का अचूक हथियार हैं।'' हालांकि अब तक केआरके के कमेंट पर बॉबी देओल का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

फिल्म में दो किरदार निभाते दिखेंगे बॉबी : 
'हाउसफुल 4' के हर एक किरदार के लिए पोस्टर्स के साथ ही अक्षय ने उनके लुक और नाम भी शेयर किए हैं। बता दें कि बॉबी देओल फिल्म में दो किरदार निभाते नजर आएंगे। उनका पहला लुक पापा धर्मेन्द्र की ही फिल्म 'धरमवीर' की तरह है। इसे धर्मपुत्र नाम दिया गया है। वहीं बॉबी के नए किरदार को मैक्स नाम दिया गया है। पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा- जानिए कैसे धरम बनता है मैक्स वक्त में वापस लौटकर। 

27 सितंबर को आएगा 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर : 
'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा। इससे पहले अक्षय कुमार ने अपने किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से। कन्फ्यूजन और मैडनेस का धमाका। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम
Middle East Crisis: बेटी संग दुबई में फंसी यह एक्ट्रेस कौन, जो हाल बताते-बताते रो पड़ी!