
मुंबई. फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटे से क्यूट सरदार बच्चे का रोल तो सभी को याद होगा। इसमें वो बच्चा शाहरुख की बेटी अंजलि का दोस्त होता है, जो अक्सर रात में तारे गिनते हुए दिखता था। उसके इस किरदार और एक्टिंग पर सभी फिदा हो गए थे। उस क्यूट सरदार बच्चे परजान की भूमिका लोग आज भी याद करते हैं। अब परजान काफी बड़े हो गेए हैं और अगले साल फरवरी 2021 में शादी करने जा रहे हैं। परजान ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी...
परजान ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड डेलना श्रॉफ से फरवरी 2021 में शादी करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डेलना को प्रपोज करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। परजान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक साल पहले उन्होंने 'हां' कहा था और अब 4 महीने बाद शादी हो जाएगी।'
'कुछ कुछ होता है' के अलावा इन फिल्मों में भी काम किया
परजान दस्तूर ने 'कुछ कुछ होता है' के अलावा फिल्म 'हम तुम' में अपनी आवाज भी दी थी। सबसे पहले परजान धारा रिफाइंड के जलेबी वाले विज्ञापन से मशहूर हुए थे। इसके बाद वह साल 2009 में पीयूष झा की फिल्म 'सिकंदर' में लीड रोल में भी दिखाई दिए थे। फिल्म में परजान ने एक फुटबॉलर की भूमिका निभाई थी। परजान अब अपना एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं, जिसमें शॉर्ट फिल्में बनाई जाती हैं। परजान ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वह शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।