
एंटरटेनमेंट डेस्क. Laal Singh Chaddha Box Office Day 1 Report. आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धीमी शुरुआत मिली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इसकी कमाई के पहले दिन के एस्टीमेटेड आंकड़े 10-11 करोड़ रुपए हैं। एक हॉलिडे रिलीज होने के नाते फिल्म का यह कलेक्शन बेहद निराशाजनक है।
10 साल में दूसरा सबसे निराशाजनक प्रदर्शन
अगर पिछले 10 साल का आमिर खान की फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड देखें तो यह उनका दूसरा सबसे कम कलेक्शन है। इससे पहले 2017 में रिलीज हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 4.80 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। हालांकि, क्रिटिक्स से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स और दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म ने लाइफटाइम 63.40 करोड़ रुपए कमा लिए थे और हिट की कैटेगरी में अपनी जगह बना ली थी।
पिछले 10 साल की आमिर खान की फिल्मों का कलेक्शन
| क्र. | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपए में) | लाइफटाइम कलेक्शन(करोड़ रुपए में) | बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट |
| 1 | ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां | 8 नवम्बर 2018 | 52.25 | 151.19 | फ्लॉप |
| 2 | सीक्रेट सुपर स्टार | 19 अक्टूबर 2017 | 4.80 | 63.40 | हिट |
| 3 | दंगल | 23 दिसंबर 2016 | 29.78 | 387.38 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
| 4 | पीके | 19 दिसंबर 2014 | 26.63 | 340.8 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
| 5 | धूम 3 | 20 दिसंबर 2013 | 36.22 | 284.27 | ब्लॉकबस्टर |
| 6 | तलाश | 20 नवम्बर 2012 | 13.50 | 93.40 | सेमी हिट |
'सम्राट पृथ्वीराज' से आगे, लेकिन 'बच्चन पांडे' से पिछड़ी
अगर इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन की तुलना करें तो 'लाल सिंह चड्ढा' 7वें नंबर पर आती है। खास बात यह है कि पहले दिन के कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' को भी नहीं पछाड़ पाई है। ये हैं इस साल की टॉप ओपनर्स...
| क्र. | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपए में) |
| 1 | केजीएफ चैप्टर 2 | 14 अप्रैल | 53.95 |
| 2 | डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस (इग्लिश) | 6 मई | 28.35 |
| 3 | आरआरआर | 24 मार्च | 20.07 |
| 4 | थोर : लव एंड थंडर (इंग्लिश) | 7 जुलाई | 18.20 |
| 5 | भूल भुलैया 2 | 20 मई | 14.11 |
| 6 | बच्चन पांडे | 18 मार्च | 13.25 |
| 7 | लाल सिंह चड्ढा | 11 अगस्त | 10-11 करोड़ (एस्टीमेटेड) |
| 8 | सम्राट पृथ्वीराज | 3 जून | 10.70 |
| 9 | गंगूबाई काठियावाड़ी | 25 फ़रवरी | 10.50 |
| 10 | शमशेरा | 22 जुलाई | 10.20 |
आमिर खान की 4 साल बाद पर्दे पर वापसी
'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान ने लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। 1994 में आई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' की इस हिंदी रीमेक को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है और करीना कपूर, नागा चैतन्य, मानव विज और मोना सिंह की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। आमिर को पिछली बार 2018 में रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी।
और पढ़ें...
मोनालिसा ने शॉर्ट टॉप में समंदर किनारे दिए ऐसे पोज कि लोग बोल उठे- पोर्न स्टार लग रही हो
उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि क्रिकेटर को बोलना पड़ा- मेरा पीछा छोड़ दे बहन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।