90 साल की लता मंगेशकर की उड़ी मौत की खबर, जानें क्या है सच्चाई

Published : Nov 16, 2019, 01:25 PM IST
90 साल की लता मंगेशकर की उड़ी मौत की खबर, जानें क्या है सच्चाई

सार

90 साल की सिंगर लता मंगेशकर पिछले 6 दिन से मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। बावजूद इसके उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर जमकर फैल रही है।

मुंबई. 90 साल की सिंगर लता मंगेशकर पिछले 6 दिन से मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। बावजूद इसके उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर जमकर फैल रही है। कुछ लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल पर लता के निधन की खबर को शेयर किया है। जबकि ये खबर पूरी तरह से फेक है। आपको बता दें कि लता की हालत में धीर-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बताया कि लताजी की सेहत पहले से बेहतर है। 


सेहत में सुधार
लता मंगेशकर को अगले कुछ दिनों में आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। मंगेशकर परिवार की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि उनकी सेहत काफी अच्छी है। मंगेशकर परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें यह सूचित करने में खुशी हो रही है कि आप लोगों की प्रार्थना और शुभकामनाओं के चलते लता दीदी की सेहत अब पहले से बेहतर है। सहयोग के लिए धन्यवाद। 


फेफड़ों में इन्फेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर को फेफड़ों का इन्फेक्शन हुआ था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पतित समधानी उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर समधानी ने बताया था, 'उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार जरूर आया है। बता दें कि उनकी भतीजी के हवाले से चली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लता की तबीयत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पहुंचा दिया गया है। हालांकि कुछ ही देर बार लता की बहन के हवाले से खबर आई कि वो अब भी वेंटिलेटर पर ही हैं।


इंटरनेट पर फैली निधन की खबर
एक ओर जहां लता के चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनके निधन की खबर फैला है। 

PREV

Recommended Stories

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धुरंधर के आगे मज़ाक बनी कपिल शर्मा की मूवी, 3 दिन में निकला दम
Dhurandhar Day 10: 350 CR के पार पहुंची अक्षय खन्ना की मूवी, दूसरे रविवार तोड़ा रिकॉर्ड