लता मंगेशकर के निधन पर हर कोई दुखी और दे रहा श्रद्धांजलि, शिवराज ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, कहा- व्यथित हूं

Published : Feb 06, 2022, 11:01 AM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 11:56 AM IST
लता मंगेशकर के निधन पर हर कोई दुखी और दे रहा श्रद्धांजलि, शिवराज ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, कहा- व्यथित हूं

सार

भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। यहां कोरोना और उसके निमोनिया का 29 दिन तक इलाज चला।

नई दिल्ली। भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। यहां कोरोना और उसके बाद निमोनिया पीड़ित हो गईं। करीब 29 दिन तक हॉस्पिटल में इलाज चला। लताजी के निधन पर मोदी सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा। मिलिट्री वाहन पर अंतिम यात्रा रवाना होगी। लताजी के निधन पर हर कोई दुखी है। लताजी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने भी दुख जताया और श्रद्धांजलि दी है।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लताजी के निधन पर दुख जताया और कहा कि स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है।

 

यह भी पढ़ें: नहीं रही लीजेंड सिंगर Lata Mangeshkar, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

शालीनता, सौम्यता और आत्मीयता की त्रिवेणी रहा जीवन
चौहान ने कहा कि गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी।

 

फिल्म और भारतीय संगीत में अद्भुत यात्रा रही
शिवराज ने कहा कि आपका जीवन हिंदी फिल्म जगत के साथ ही भारतीय संगीत की ऐसी अद्भुत यात्रा रही, जिसने कई पीढ़ियों को मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते गीत-संगीत से जोड़ा। फिल्म जगत के उद्भव से अत्याधुनिक युग में प्रवेश करने तक दीदी सहयोगी से संरक्षक तक की भूमिका में रहीं। आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

दिग्विजय बोले- उनकी आवाज अमर है
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज एक युग की समाप्ति हो गई। मध्य प्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।

लताजी भारत की सुरीली आवाज थीं: गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि महान गायक भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह भारत की सुरीली आवाज थीं, जिन्होंने अपने 7 दशकों से अधिक लंबे समृद्ध योगदान में भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति दे। उसकी आत्मा को शांति मिले। मैं मुंबई में लता जी से मिला। वह मुझ पर उदार थीं। मैं उसकी यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा।

लताजी ने संगीत में जीवन समर्पित कर दिया: चन्नी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि महान गायिका, भारत की कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकरजी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।

 

भारत ने आज रत्न खोया: बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन से उन्होंने विश्व भर में सुरों को दर्ज कराया है। भारत ने आज रत्न खोया है। ईश्वर उनके परिवारजनों और चाहने वालों को संबल दें। ॐ शांति:।

एक संगीत युग की समाप्ति: केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।

दीदी सदैव मन में जीवंत रहेंगी: खट्टर
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत रत्न, स्वर कोकिला, आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद स्तब्ध हूं। दीदी के कर्णप्रिय सुर से वे हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

 

स्टाफ संक्रमित निकला तो लताजी ने करवाया था कोरोना टेस्ट
बता दें कि लताजी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के लिए संदेश देती थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे अपने कमरे में ही ज्यादा वक्त गुजारती थीं। उनके घर के एक स्टाफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद लताजी का टेस्ट कराया गया, तो 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्तपाल में भर्ती करा दिया गया।

ये भी पढ़ें-

कभी बेहद अमीर थे लता मंगेशकर के पिता, मगर नशे की लत ने उनके साथ-साथ बिगाड़ दी घर की भी सेहत

यह भी पढ़ें: घर की आर्थिक स्थिति खराब थी, पर पिता को बिल्कुल पंसद नहीं था लता मंगेशकर फिल्मों में गाना गाएं या काम करें

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar का खाना पहले मजरुह सुल्तानपुरी चखते थे, इसके बाद वह खाती थी, जानिए क्यों

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss