लता जी का जाना... युग का अंत, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी , पढ़ें लोगों ने कैसे बयां किया दर्द

Published : Feb 06, 2022, 01:37 PM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 02:19 PM IST
लता जी का जाना... युग का अंत, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी , पढ़ें लोगों ने कैसे बयां किया दर्द

सार

लीजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर (lata mangeshkar passes away) का रविवार सुबह निधन हो गया। भारत रत्न से सम्मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर 92 वर्ष की थीं। उनके निधन पर सोशल मीडिया में शोक की लहर दौड़ गई है।   

नई दिल्ली :  करोड़ों दिलों  पर राज करने वाली स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (lata mangeshkar passes away) अब हमारे बीच नहीं हैं।  उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लता मंगेशकर कहती थीं - मैंने हमेशा जीवन से प्यार किया है, चाहे मेरी यात्रा में कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों। आज जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो लोगों के दिलों में उनके प्रति प्यार और श्रद्धा उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया में शोक की लहर दौड़ गई है। कमेंट्स का अंबार लग चुका है, सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने  तरीके से लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

रोहित नामक एक यूजर ने लिखा कि मां सरस्वती की अपार कृपा जिन पर थी , वो पूज्य लता मंगेशकर जी अब नहीं रही , श्रीहरि भारत की महान धरोहर को अपने श्रीचरणों में स्थान दे । ॐ शांति।

 

वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि'आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान रहेगी'। #लता_मंगेशकर जी।  मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। वह मेरी पसंदीदा गायिका थीं, उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।  

 

रॉकी यादव नामक एक ट्विटर यूजर ने लिखा  कि लता मंगेशकर जी की आवाज भारत की आवाज थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा का एक युग का अंत हो गया।  अर्पिता चटर्जी नामक यूजर ने लिखा कि देश की स्वर कोकिला ने इस सांसारिक अलविदा कर दिया है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा साथ रहेगी। ॐ शांति।

 

चिन्मय पाटिल नामक एक यूजर ने लिखा एक मधुर युग का अंत हो गया है। संगीत में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और इतिहास में अपका नाम सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। 

 

दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
मोदी सरकार ने लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई रवाना होंगे।   

मल्टी आर्गन फेलियर से हुआ निधन
मुंबइ्र के ब्रीच कैंडी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी मौत का कारण मल्टी ऑर्गेन फेलियर है। 29 दिनों से वो कोरोना से जंग लड़ रही थीं। उनकी सेहत में सुधार के लिए जगह-जगह यज्ञ और हवन हो रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत अधिक खराब हुई थी। शनिवार को उनकी बहन आशा भोसले भी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचीं थीं। इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी भी अस्पताल पहुचीं थीं। देर रात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लता मंगेशकर के परिजनों से मुलाकात की और उन तक पीएम नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश पहुंचाया।

यह भी पढ़ें
लता मंगेशकर का देशभक्ति पर गाया वह गाना, जिसे सुनकर नेहरुजी की आंखों में आ गया पानी
लता मंगेशकर बचपन में गरीबी की वजह से नहीं पढ़ सकीं, बड़ी हुईं तो 6 यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

25 रुपए से शुरू हुआ सफर 112 करोड़ तक की नेटवर्थ तक पहुंचा, घर इतना बड़ा कि रह सकते हैं 10 परिवार
Lata Mangeshkar और दिलीप कुमार ने 13 साल तक नहीं की थी बातचीत, जानें एक तंज ने कैसे रिश्ते को दिया था बदल
Lata Mangeshkar और मोहम्मद रफी के बीच नहीं हुई थी 4 साल बात, जानें क्यों इस हिट जोड़ी के बीच आ गई थी दरार
गायकी ही नहीं इन चीजों में भी महारथी थी Lata Mangeshkar, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकहीं बातें    

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक
आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO