Liger की एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने दिखाया एकदम नया अंदाज़, 'मूड स्विंग्स' के जरिए दिखाई खूबसूरती की झलक

अनन्या ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम स्पेस पर  अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है,  किसी पिक्स में वे खुश, भ्रमित, हैरान, डरी हुई, गुस्से में दिखाई दे रहीं हैं। अनन्या पांडे ने इसके साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर का प्रमोशन किया है। 

Rupesh Sahu | Published : Aug 1, 2022 5:49 PM IST / Updated: Aug 01 2022, 11:40 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Liger actress Ananya Pandey showed a completely new look : अनन्या पांडे बॉलीवुड के  नवोदित एक्ट्रेस की मौजूदा जनरेशन में सबसे पॉप्युलर  स्टार में शामिल की जाती हैं।  अनन्या ने 2019 की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ( Student of The Year 2) से अपनी शुरुआत की और तब से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। वह अपने सोशल मीडिया स्पेस पर काफी एक्टिव  रहना पसंद करती है, जहां वह फैंस और फॉलोअर्स को अपनी निजी लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ  की झलक दिखाती रहती हैं। वहीं अनन्या ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम स्पेस पर  अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, बता दें कि  अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर के प्रमोशन में विज़ी हैं।

नौ तस्वीरों वाला एक नया कोलाज पोस्ट किया
कुछ घंटे पहले, अनन्या ने  कुल नौ तस्वीरों वाला एक नया कोलाज पोस्ट किया है। हल्के नीले रंग की डेनिम पैंट के साथ हरे रंग का क्रॉप टॉप पहने हुए इस एक्ट्रेस में बेहद शानदार दिखाई दे रही थीं। इसमें उनके बाल खुले हुए हैं, इसमें उन्होंने  waves में स्टाइल किया था। उनका मेकअप परफेक्ट और फ्लॉलेस दिखाई दे रहा था। सभी तस्वीरों में, अनन्या को अलग-अलग मूड में दिखाई दे रही हैं। किसी पिक्स में वे खुश, भ्रमित, हैरान, डरी हुई, गुस्से में दिखाई दे रहीं हैं। कोलाज शेयर करते हुए, उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, Verified
My next mood swing is in exactly 6 minutes #Liger25thAugust

 

लाइगर में आएंगी नज़र
अनन्या को आखिरी बार शकुन बत्रा की गहराइयां में देखा गया था, जहां उनके  साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा ( Deepika Padukone, Siddhant Chaturvedi, and Dhairya Karwa) के साथ अभिनय किया था। अब उनके पास बहुप्रतीक्षित  फिल्म लाइगर है, जहां वह विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इस फिल्म के साथ वह तेलुगु में भी डेब्यू करने वाली हैं। ये मूवी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा अनन्या के पास खो गए हम कहां ( Kho Gaye Hum Kahan) भी हैं। अर्जुन वरेन सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत और आदर्श गौरव ( Siddhant and Adarsh Gourav) नजर आएंगे।
 

और पढ़ें...

एक ही फिल्म में दर्जनों किसिंग सीन दे चुकी इस एक्ट्रेस ने दीपिका की फिल्म से की अपनी फिल्म की तुलना

इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान

राम गोपाल वर्मा की 'लड़की' की अदाओं ने मचाया बवाल, फिल्म से हटाने पड़े 12 क्लोज अप क्लीवेज शॉट और उत्तेजक सीन

एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नही किया है रिश्ता

Read more Articles on
Share this article
click me!