
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी भी जारी है। हजारों लोग इस वायरस की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। देश में अभी भी हर रोज इस बीमारी से कई लोग संक्रामित हो रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन के बाद देश में अब लोगों को राहत दी गई है और वे घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। वैसे ये खबर सुनकर माधुरी शॉक्ड रह गईं।
फिल्म 'खलनायक' सीक्वस
संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित स्टारर 'खलनायक' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में संजय ने खलनायक का किरदार निभाया था। 'खलनायक' की सफलता में माधुरी के सुपरहिट गाने 'चोली के पीछे क्या है' का भी अहम योगदान था। फिल्म 'खलनायक' के डायरेक्टर सुभाष घई ने कुछ दिनों पहले मीडिया को जानकारी दी थी कि वो इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो गई है।
हैरान है माधुरी
माधुरी से जब 'खलनायक 2' के बारे में बात की गई तो वो खुद हौरान रह गईं और उन्होंने बताया कि 'खलनायक 2' के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है- 'यह मेरे लिए भी एक खबर ही है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह तो मेरे लिए सरप्राइज है। अगर यह फिल्म बन रही है तो सबकुछ निर्माताओं के ऊपर होगा कि वो इसे कब और कहां शूट करना चाहते हैं ? मुझे लगता है कि जल्द ही चीजें साफ हो जाएंगी।'
टाइगर निभा सकते है लीड रोल
रिपोर्ट्स की मानें तो 'खलनायक 2' में टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। संजय दत्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नई जनरेशन में से अगर कोई 'खलनायक 2' का हिस्सा बन सकता है तो वो केवल टाइगर हैं। टाइगर इस समय के सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो हैं। वहीं, माधुरी से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी? तो उन्होंने कहा-यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है कि वे किस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं, कहां शूट करना चाह रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के बाद वे डांस दीवाने और डिजीटल प्लेटफॉर्म से जुड़े अपने प्रोजेक्ट्स का काम शुरू करेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।