
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम शुक्रवार को शाम तक सामने आए। मुंबई शहर की बायकुला Byculla विधानसभा सीट पर सभी की नजर टिकी थी। विधानसभा चुनाव 2019 में मुंबई की भायखला सीट से 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट एजाज खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ऐसे में एजाज को 1596 वोट हासिल हुए थे उनका वोट शेयर 1.73 फीसदी था। इस सीट से शिवसेनी की यामिनी यशवंत जाधव ने 38,342 मतों के साथ भायखला सीट पर जीत दर्ज की है।
एजाज खान के नाम से जुड़ चुके हैं कई विवाद
एजाज खान का कई विवादों से नाम जुड़ चुका है। पहला तो चीनी माइक्रो विडियो शेयरिंग साइट 'टिट टोक' पर 'आपत्तिजनक' वीडियो बनाने और अपलोड करने पर तीन महीने पहले एजाज खान को गिरफ्तार किया गया था। एक्टर को बाद में अपने वीडियो में सांप्रदायिक घृणा को बढ़ावा देने के लिए 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इसके साथ ही एजाज को पिछले साल 2018 में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। एक्टर को मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीली दवाओं की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था।
लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर एजाज को चुनाव में हारने पर यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने एजाज की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हा हाहा हाहा हा तुम्हें तो तुम्हारी बीवी ने भी वोट नहीं दिया।' दूसरे ने लिखा, '78 वोट पाए हो क्यों लड़े थे?' तीसरे ने शिवसेना पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'शिवसेना न भयखला से चुनाव लड़ने के लिए कितना दिया था।' वहीं, एक ने तो लिखा, 'बे फालतू की पंचायती की अब क्या मुंब दिखाएगा।' इसी तरह सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।