
मुंबई. सरकार ने भले ही पिछले दिनों अनलॉक 1 का ऐलान कर दिया है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मामलों का ग्राफ देश में लगातार ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवु़ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स को कोरोना संक्रमति पाया गया है।
BMC ने सील की बिल्डिंग
बुधवार देर शाम, मलाइका अरोड़ा के खार स्थित बिल्डिंग को बीएमसी की तरफ से सील कर दिया गया। बीएमसी को बिल्डिंग में कोरोना से संक्रमित मरीज होने की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के बाद बुधवार देर शाम बीएमसी ने एहतियात के तौर पर मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग तस्कनी को सील कर दिया।
बता दें, इससे पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टर्स की इमारतों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं, जिसके बाद बीएमसी ने इमारतों को सील किया। इसी तरह टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग Green Acres के पहले फ्लोर पर काम करने वाले हेल्पर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इमारत को सील किया गया था।
योग दिवस की कर रहीं तैयारी
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने लॉकडाउन एक्सपीरियंस फैन्स के साथ साझा करती हैं। इन दिनों वह तकरीबन रोजाना योग करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर रही हैं। 21 जून को योग दिवस है और तमाम एक्टर्स इसकी तैयारी कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।