नए साल में मलाइका ने खुल्‍लम खुल्‍ला किया प्यार का ऐलान, पहली बार अर्जुन को Kiss करती आईं नजर

Published : Jan 01, 2020, 04:58 PM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 09:56 AM IST
नए साल में मलाइका ने खुल्‍लम खुल्‍ला किया प्यार का ऐलान, पहली बार अर्जुन को Kiss करती आईं नजर

सार

मलाइका ने नए साल की शुरुआत अपने इस नए रिश्‍ते के खुल्‍लम-खुल्‍ला ऐलान के साथ ही की है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे अर्जुन को किस करती दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- 'सूरज, तारे, रोशनी और खुशियां... 2020।'

मुंबई. देश-दुनिया न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबी हुई है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। मलाइका अरोड़ा ने गोवा में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर विशेष रूप से मौजूद थे। मलाइका और अर्जुन पिछले एक साल से अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले कुछ समय से अपने रिश्‍ते पर बात करते हुए भी नजर आए हैं। अब मलाइका ने नए साल की शुरुआत अपने इस नए रिश्‍ते के खुल्‍लम-खुल्‍ला ऐलान के साथ ही की है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे अर्जुन को किस करती दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- 'सूरज, तारे, रोशनी और खुशियां... 2020।'

 

बताया था शादी का प्लान
मलाइका महीनेभर पहले नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं थी। वहां उन्होंने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। बातचीत के दौरान मलाइका ने बताया था कि उनकी और अर्जुन की शादी किस अंदाज में होगी। बकौल मलाइका, "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।"

 

बिल्कुल परफेक्ट हैं अर्जुन 
जब नेहा धूपिया ने मलाइका से अर्जुन के बारे में एक ऐसी चीज बताने के लिए कहा था, जो उन्हें पसंद न हो तो वे बोलीं, "अर्जुन हर तरह से परफेक्ट हैं।" इस दौरान मलाइका ने अर्जुन की फोटोग्राफी की तारीफ भी की। उनके मुताबिक, अर्जुन हमेशा उनकी सबसे अच्छी फोटो खींचते हैं। जबकि वे अर्जुन की तुलना में फोटोग्राफी करने में फेल हैं। 


रिश्ते मोहर लगा चुके हैं दोनों
मलाइका और अर्जुन लंबे समय से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल मार्च में एक मैगजीन से बातचीत में अर्जुन ने कहा था कि वे मलाइका के साथ सहज महसूस करते हैं। उनके मुताबिक, "मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर मीडिया का रवैया बुरा नहीं रहा। न ही कभी कोई गलत बात लिखी गई।" वहीं, मलाइका 'कॉफी विद करन 6' में कहा था, "मुझे अर्जुन पसंद हैं...ऐसे भी और वैसे भी।" 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!