अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा को ऐसी ड्रेस में देख लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- लगता है नीचे का पहनना भूल गई

सोशल मीडिया यूजर्स न केवल मलाइका का उनकी ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उम्र की अंतर की वजह से भी उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

Gagan Gurjar | Published : Jun 24, 2022 7:23 AM IST / Updated: Jun 24 2022, 01:01 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को 37 साल के होने जा रहे हैं। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए दो दिन पहले ही वे गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ प्राइवेट वेकेशन के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट से कपल की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें मलाइका को उनके आउटफिट के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

क्या पहना है अर्जुन-मलाइका ने?

तस्वीरों और वीडियो को देखें तो जहां अर्जुन ने ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक लैदर जैकेट पहना हुआ है तो वहीं मलाइका सिर्फ एक जैकेट और बूट में दिखाई दे रही हैं। अर्जुन ने आंखों पर गॉगल लगाया हुआ है तो मलाइका चेहरे पर मास्क लगाए हैं और हैंड बैग के साथ नज़र आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

मलाइका का आउटफिट देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा है, "नीचे का पहनना भूल गई क्या?" एक यूजर का कमेंट है, "क्या पहनी है बे?" एक यूजर ने लिखा है, "उसने झोला पहना है।" एक यूजर का कमेंट है, "हीही थैली पहन लिया।" एक यूजर ने लिखा है, वह अपने साथ टेंट ले जा रही है।" एक यूजर का कमेंट है, "मतलब कुछ भी पहन लो अब।" एक यूजर ने पूछा है, "नीचे कुछ पहना कि नहीं।" एक यूजर ने पूछा है, "उसने रेन कोट क्यों पहना है?"

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन और मलाइका की उम्र के अंतर की वजह से उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर का कमेंट है, "आंटी बेटे के साथ।" एक यूजर ने लिखा है, "मां-बेटे अच्छे लग रहे।" एक यूजर ने लिखा है, "वाह क्या लम्हा है। बेटा आंटी के साथ हनीमून पर जा रहा है।" एक यूजर ने मलाइका और अर्जुन पर तंज कसते हुए लिखा है, "बाप और पति का पैसा स्वाहा।"

6 साल से डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

48 साल की मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान 2019 में सोशल मीडिया के जरिए किया था।  कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्दी ही शादी करने वाले हैं। मसलन पिछले महीने ही यह कहा जा रहा था कि दोनों इस साल नवम्बर-दसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन दोनों की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। हां, अर्जुन कपूर ने इन कयासों को मजाक में जरूर उड़ा दिया था। उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा था, "देखिए कैसे सभी मेरी जिंदगी के बारे में  मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।"

और पढ़ें...

Asianet Movie Review: अगर कर रहे हैं 'जुग जुग जियो' देखने की प्लानिंग तो पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म?

काश पापा 'शमशेरा' देखने जिंदा होते, ऋषि कपूर को याद भावुक हुए रणबीर, बताया क्या चाहते थे डैड

37 साल बाद ऐसी दिखती है 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस, कमबैक प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक आया सामने

 

Read more Articles on
Share this article
click me!