मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन, दो दिन पहले शेयर की थी आखिरी फोटो

Published : Jun 30, 2021, 09:44 AM ISTUpdated : Jun 30, 2021, 11:43 AM IST
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन, दो दिन पहले शेयर की थी आखिरी फोटो

सार

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह निधन हो गया। फैमिली सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है।

मुंबई. मंदिरा बेदी के (Mandira Bedi) पति राज कौशल (Raj Kaushal) का बुधवार सुबह निधन हो गया। फैमिली सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। बताया जा रहा है कि राज कौशल को बुधवार सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जाता, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को मंदिरा और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा। राज ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने  शोक जताया है।


- बता दें कि मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी, 1999 को फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। शादी के 12 साल बाद मंदिरा 2011 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 19 जून, 2011 को बेटे वीर को जन्म दिया था।


- बेटे वीर के जन्म के 9 साल बाद मंदिरा बेदी ने दोबारा मां बनने का फैसला किया। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। बता दें कि मंदिरा और उनके पति राज कौशल ने जुलाई, 2020 में अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया। कपल ने 4 साल की बच्ची को गोद लिया और सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैन्स को दी।


- बेटी को गोद लेने के बाद मंदिरा और राज कौशल का परिवार कम्प्लीट हो गया है। मंदिरा ने अपनी बेटी का नाम तारा बेदी कौशल रखा है। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि तारा जुलाई, 2020 में उनके परिवार का हिस्सा बन गई। बता दें कि मंदिरा पिछले दो साल से एक बेटी को गोद लेने की कोशिश कर रही थीं। फादर्स डे के मौके पर राज ने दोनों बच्चों के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें तीनों काफी खुश नजर आ रहे थे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल
O Romeo: शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में, 'ओ रोमियो' नहीं तोड़ पाई जिनका रिकॉर्ड!