पत्नी और बच्चों के साथ 3 हफ्तों से उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी, जानें कैसे हैं हालात

Published : Apr 12, 2020, 09:57 AM IST
पत्नी और बच्चों के साथ 3 हफ्तों से उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी, जानें कैसे हैं हालात

सार

देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद भी कोरोना से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से जो जहां उसे वहीं रहना पड़ रहा है। 

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद भी कोरोना से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से जो जहां उसे वहीं रहना पड़ रहा है। फिर वो चाहे परिवार के साथ हो या फिर अकेले। ऐसे में मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल उत्तराखंड में फंस गए हैं। दोनों स्टार्स पिछले तीन हफ्तों से वहां फंसे हुए हैं। 

फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड गए थे एक्टर  

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के एक सुदूर इलाके में हैं। दोनों एक्टर्स वहां फिल्म की शूट‍िंग के लिए गए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन के अनाउंसमेंट के बाद वे फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ वहीं फंस गए हैं, हालांकि सभी वहां सुरक्ष‍ित हैं। मनोज बाजपेयी ने पोर्टल को इस बात की जानकारी दी है। 

तीन हफ्तों से फंसे हैं मनोज वाजपेयी 

खबरों में कहा जा रहा है कि उनके पास वापस घर जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कहा जा रहा है कि मनोज बाजपेयी और दीपक डोबर‍ियाल अपनी फिल्म की शूट‍िंग कर रहे थे। शूट‍िंग को 4 दिन ही हुए थे और फिर कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी। मनोज के पास वापस मुंबई लौटने का कोई साधन नहीं था। वो उत्तराखंड में पिछले 3 हफ्तों से फंसे हुए हैं। जब तक लॉकडाउन नहीं हटता वे कुछ नहीं कर सकते। मनोज बाजपेयी के साथ एक अच्छी बात ये है कि वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां पर मौजूद हैं। वहीं, दीपक डोबर‍ियाल अकेले हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss