मलाइका अरोड़ा जैसी दिखने वाली इस एक्ट्रेस को ड्रग्स पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट

मराठी एक्ट्रेस हिना पांचाल को रेव पार्टी पर रेड के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से नशीले पदार्थ और कैश बरामद किया है। इन सभी को नासिक के इगतपुरी से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक नासिक पुलिस ने सभी का मेडिकल टेस्ट कराया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 28, 2021 4:25 AM IST

मुंबई. मराठी एक्ट्रेस हिना पांचाल (Heena Panchal) को रेव पार्टी पर रेड के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिना के साथ पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में बॉलीवुड एक्टर्स और कोरियॉग्रफर्स भी शामिल हैं। पुलिस को इनके पास से नशीले पदार्थ और कैश बरामद किया है। इन सभी को नासिक के इगतपुरी से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक नासिक पुलिस ने सभी का मेडिकल टेस्ट कराया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी बंगले में ड्रग्स ले रहे थे। इन लोगों में 4 महिलाएं फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं और एक टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भाग भी ले चुकी हैं। पुलिस ने छापेमारी के बाद बंगले को सील कर दिया है। बता दें कि हिना हूबहू मलाइका अरोड़ा की तरह नजर आती है।


अरेस्ट होने वालों के नाम
गिरफ्तार होने वाले लोगों में पीयूष शेट्टी, अमित लाट, आशीष लाट, राज त्रिवेदी, विशाल मेहता, नीरज सुराणा, रोहित अरोरा, हर्ष शहा, दानिश खान, अबू बकर, हनिफ शेख,सर्व राहणार, आरव शर्मा, विशाल मेहता, रोहित अरोड़ा, अकीब खान, वरुण बाफना, करिश्मा, चांदनी भठिजा, श्रुति शेट्टी, रुचिरा नार्वेकर, विदेशी महिला अजहर फरनुद, शनैया कौर, हिना पांचाल, आशिता, शीना, प्रीति चौधरी, कौशिकी शामिल हैं। पुलिस ने कैमरे, ट्राइपॉड, कोकीन, हुक्का सहित ड्रग्स और नकदी जब्त की है।

Latest Videos


कौन है हिना पांचाल
हिना पांचाल बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वे अपने आइटम सॉन्ग के लिए सबसे ज्यादा फेमस हुई हैं। उनके गाने बलम बंबई और बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट काफी हिट हुए है। हिना 2020 में टीवी शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आईं थीं।

Share this article
click me!

Latest Videos

अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना