सड़क हादसे में सिंगर की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल, खड़े ऑयल कंटेनर में जा घुसी कार

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2019 5:05 AM IST / Updated: Nov 15 2019, 10:36 AM IST

मुंबई. मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। बता दें कि वो अपने घर नासिक जा रही थी। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। 


कंटेनर से घुसी कार
गीता जिस कार से अपने घर जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गंभीर हालत में पति-पत्नी दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर पहुंची थीं।

Latest Videos


दो महीने से अमेरिका में थी गीता
अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं। 


आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में 
गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी। गीता नासिक की एक उभरती हुई प्रतिभा थीं । उनकी आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी । 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें