मीका सिंह ने कहा- KRK डेढ़ साल से भारत में बैन, जवाब में कमाल राशिद खान ने सुअर से कर दी सिंगर की तुलना

Published : Jun 17, 2021, 03:29 PM IST
मीका सिंह ने कहा- KRK डेढ़ साल से भारत में बैन, जवाब में कमाल राशिद खान ने सुअर से कर दी सिंगर की तुलना

सार

कमाल राशिद खान उर्फ KRK और सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मीका सिंह ने अपने हालिया बयान में दावा किया है कि एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते KRK की पिछले डेढ़ साल से भारत में एंट्री बैन है। इस पर KRK ने एक वीडियो के जरिए मीका पर पलटवार करते हुए सिंगर को रेपिस्ट और हवस का पुजारी बताया है।

मुंबई। कमाल राशिद खान उर्फ KRK और सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मीका सिंह ने अपने हालिया बयान में दावा किया है कि एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते KRK की पिछले डेढ़ साल से भारत में एंट्री बैन है। इस पर KRK ने एक वीडियो के जरिए मीका पर पलटवार करते हुए सिंगर को रेपिस्ट और हवस का पुजारी बताया है। इतना ही नहीं KRK ने मीका की तुलना सुअर से की है। बता दें कि KRK और सलमान खान के बीच हुए विवाद के बाद इस मामले में सिंगर मीका सिंह भी कूद पड़े थे। 

 

मीका सिंह ने अपने बयान में कहा- KRK इंडिया में प्रतिबंधित है। वह भारत में नहीं घुस सकता है। अगर ये सच नहीं है तो वह आगे आए और इस दावे को झूठा बताए। साथ ही यह एलान भी करे कि वो भारत कब आ रहा है। मैं दो वजहों से ये साफतौर पर जानता हूं कि KRK भारत नहीं लौटेगा। पहली बात हमने डेढ़ साल पहले केआरके के खिलाफ केस किया था। मीका के मुताबिक, उसने मेरे कजिन को दो प्रॉपर्टी बेची थीं। एक खुद की थी और दूसरी उसके भाई की। इस धोखाधड़ी पर हमने केआरके के खिलाफ FIR दर्ज कराई और तभी से वो फरार है।

मीका ने सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी दिखाई। साथ ही दावा किया कि KRK को कई बार कोर्ट का नोटिस मिल चुका है, लेकिन उसने उन सभी को नजरअंदाज कर दिया। मीका सिंह ने कहा कि KRK फरार है और भारत में उसे बैन कर दिया गया है। अगर वो लौटता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

मीका सिंह को KRK ने दिया जवाब : 
मीका सिंह को जवाब देते हुए KRK ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे उनकी तुलना सुअर से कर रहे हैं। KRK ने कैप्शन में लिखा- हवस के देवता मीका सिंह को मेरा जवाब। वीडियो में KRK ने मीका के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मीका ही कह रहा था कि वे दो दिन पहले मुंबई स्थित अपने घर से भागे हैं, फिर डेढ़ साल से मैं फरार कैसे हो सकता हूं?

कैसे शुरू हुआ मीका-KRK का विवाद?
पिछले महीने सलमान खान ने KRK के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था। KRK का कहना था कि ये केस उनके द्वारा 'राधे :योर मोस्ट वांटेड भाई' के निगेटिव रिव्यू की वजह से किया गया है। इस मामले पर मीका सिंह ने सलमान का फेवर करते हुए KRK पर हमला बोला था। मीका ने कहा था- मैं हैरान हूं कि सलमान भाई ने इसके खिलाफ केस करने में इतना समय क्यों लिया? उस जैसे गधे को जितना जल्दी हो सके, सबक सिखाना चाहिए। बाद में मीका ने कहा- KRK इतना बड़ा चूहा है कि वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा। क्योंकि उसे पता है कि जैसे ही वह बाहर निकलेगा, उसे तमाचा पड़ने वाला है। इसके बाद KRK ने भी मीका को करारा जवाब दिया और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच वॉर शुरू हो गया। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक