Mouni Roy दोहा में बिखेर रहीं हु्स्न का जलवा, सबसे ऊंची बिल्डिंग की छत पर ऐसे लचकाई कमर

Published : Nov 22, 2021, 08:42 PM IST
Mouni Roy दोहा में बिखेर रहीं हु्स्न का जलवा, सबसे ऊंची बिल्डिंग की छत पर ऐसे लचकाई कमर

सार

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। दोहा में ऊंची बिल्डिंग की छत पर वो अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। मौनी ने ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा हैं। इसके साथ ही हाई हिल सैंडल पहनकर लहराती हुई चलती दिखाई दे रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों वो कतर की राजधानी दोहा (Doha) में हैं। वहां से वो अपनी अदाओं को दिखाने से चूक नहीं रही हैं। इंस्टाग्राम पर वो लगातार वहां की तस्वीरें और वीडियो डाल रही हैं। इनके जलवे देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इनके चाहनेवालों की लिस्ट लंबी होती जा रही हैं। 

रेड ड्रेस में कैटवॉक करती नजर आईं

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। दोहा में ऊंची बिल्डिंग की छत पर वो अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। मौनी ने ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा हैं। इसके साथ ही हाई हिल सैंडल पहनकर लहराती हुई चलती दिखाई दे रही हैं। इनके लुक को व्हाइट चश्मा कंप्लीट कर रहा है। सबसे ऊंची बिल्डिंग पर उनका कैटवॉक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'उपर से इस खूबसूरत शहर को देखने पर प्यार हो गया है।'

मृणाल ठाकुर भी चकराईं

दोहा में मौनी के साथ छुट्टी मना रही मृणाल ठाकुर ने उनकी इस अदा को देखकर उफ्फफ कहा। वहीं फैंस तो लगातार कमेंट करके उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। बता दें क्ट्रेस ने टीवी से बॉलीवुड तक का सफर अपनी मेहनत के बदौलत तय किया है।

दोहा में डेविड बेकहम से हुई मुलाकात

हाल ही मौनी और मृणाल ने दोहा में F1 टूर्नामेंट में गई हुई हैं जहां उनकी मुलाकात मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) से हुई। दोनों ने उनके साथ तस्वीर क्लिक कराईं। मौनी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, अभी क्या हुआ। साथ ही आंखों में दिल वाला इमोजी भी बनाया। नागिन एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर पर रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के कई अदाकारों ने कमेंट किया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पता चल गया कब आएगा सलमान खान का बैटल ऑफ गलवान से पहला लुक, 2026 में आएगी फिल्म
हेमा मालिनी को सताई धर्मेंद्र की याद, बर्थड एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- 'कोशिश कर रही हूं'