पोते का माथा चूमते दिखे Mukesh Ambani, दादा के साथ वायरल हो रहा पृथ्वी अंबानी का क्यूट Video

Published : Dec 25, 2021, 09:24 AM ISTUpdated : Dec 25, 2021, 09:25 AM IST
पोते का माथा चूमते दिखे Mukesh Ambani, दादा के साथ वायरल हो रहा पृथ्वी अंबानी का क्यूट Video

सार

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न हों, लेकिन उनकी फैमिली से जुड़ी फोटो और वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी का उनके पोते पृथ्वी अंबानी के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए दुलार कर रहे हैं। 

मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न हों, लेकिन उनकी फैमिली से जुड़ी फोटो और वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी का उनके पोते पृथ्वी अंबानी के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए दुलार कर रहे हैं। मुकेश अंबानी बड़े ही लाड के साथ पोते के माथे को चूमते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं उनके बाजू में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन मुस्कुराती दिख रही हैं। इसके साथ ही अंबानी खानदान की बहू श्लोका भी बेटे और ससुर को निहारती दिख रही हैं।  

इससे पहले मुकेश अंबानी के साथ पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) की एक और फोटो सामने आई थी। इसमें पृथ्वी सफेद कुर्ता-पायजामा में अपने दादा की गोद में नजर आए थे। कुर्ते के साथ ही पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी थी। बता दें कि मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी 10 दिसंबर को एक साल का हो गया है। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने जामनगर (गुजरात) में एक भव्य आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं और करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के लिए पूजा पाठ और अनुष्ठान किया था। 

बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Aakash Ambani) ने मार्च, 2019 में अपनी कॉलेज फ्रेंड श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर, 2020 को आकाश और श्लोका बेटे पृथ्वी के माता-पिता बने। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

कौन हैं श्लोका मेहता : 
श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका मेहता ने 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है और श्लोका घर में सबसे छोटी हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर भी हैं, जिसके जरिए वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।

ये भी पढ़ें-
श्लोका मेहता की बहन ने शेयर की अंबानी के पोते की न्यू Photo, फर्श पर खेलते दिखे खानदान के राजकुमार

Rohman Shawl से पहले इन 10 से इश्क फरमा चुकी है Sushmita Sen, किसी के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता

आज आलीशान बंगले में रहने वाले Anil Kapoor कभी रहते थे गैराज में, इनकी छोड़ी फिल्मों से ऐसे बने स्टार

Round Up 2021 : Nakuul Mehta से TV की किन्नर बहू तक, इन 10 स्टार्स ने इस साल किया धमाकेदार कमबैक

Anil Kapoor Birthday:जब पत्नी नहीं अनिल कपूर की GF थीं सुनीता, टैक्सी का भाड़ा तक चुकाती थीं Sonam की मम्मी

Don 2 @ 10: जब Shahrukh Khan की बढ़ी थी Priyanka Chopra से नजदीकियां, फिर पत्नी ने उठाया था ऐसा कदम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office Day 8: रणवीर सिंह की मूवी ने की ताबड़तोड़ कमाई, देखें टोटल कलेक्शन
रणवीर सिंह की धुंरधर के आगे कपिल शर्मा की Kis Kisko Pyaar Karoon 2 हुई बेदम, कमाए इतने करोड़