सुशांत राजपूत खुदकुशी केस : सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी से 5 घंटे हुई पूछताछ

Published : Jul 11, 2020, 07:56 PM IST
सुशांत राजपूत खुदकुशी केस : सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी से 5 घंटे हुई पूछताछ

सार

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने बॉलीवुड की टॉप टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से भी पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने रेशमा से 5 घंटे तक पूछताछ की। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने बॉलीवुड की टॉप टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से भी पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने रेशमा से 5 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, इस दौरान रेशमा ने क्या कहा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। वैसे, रेशमा शेट्टी का बयान पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है, क्‍योंकि वो सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार, संजय दत्त और आलिया भट्ट की भी मैनेजर रह चुकी हैं।

रेशमा बॉलीवुड की लीडिंग टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स चलाती हैं। इसी कंपनी के अंतर्गत उन्होंने लंबे समय तक सलमान खान का काम देखा और उनकी कई तरह की डील और फिल्में फाइनल कराईं। 2009-2010 के करीब रेशमा सलमान खान से जुड़ी थीं, जिसके बाद ही उनका फिल्‍मी ग्राफ और इमेज दोनों ऊंचाइयों पर पहुंच गया। सलमान खान का बीइंग ह्यूमन कैम्‍पेन भी रेशमा शेट्टी का ही आइडिया है। हालांकि, 2017 में दोनों अलग हो गए। रेशमा, सेलेब्रिटीज के फिल्‍मी शेड्यूल से लेकर उनके ब्रांड एंडोर्समेंट को भी संभालती हैं। 

बता दें कि सुशांत आत्महत्या केस में मुंबई पुलिस अब तक 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ हो चुकी है। शेखर कपूर भी अपना बयान मेल कर चुके हैं। अब कंगना रनोट से भी पूछताछ की जा सकती है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
Aakhri Sawal Collection Day 1 : संजय दत्त की सबसे डिजास्टर मूवी, पहले दिन ही पिटी 'आखिरी सवाल'!