नीतू कपूर को आई पति ऋषि की याद, पुरानी यादें ताजा कर लिखा इमोशनल मैसेज, बताया क्या है सबसे बड़ी दौलत

Published : Jun 28, 2020, 03:59 PM ISTUpdated : Jun 28, 2020, 04:14 PM IST
नीतू कपूर को आई पति ऋषि की याद, पुरानी यादें ताजा कर लिखा इमोशनल मैसेज, बताया क्या है सबसे बड़ी दौलत

सार

लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर को पति ऋषि कपूर की याद आई। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। नीतू ने जो फोटो शेयर की है वो किसी पार्टी के दौरानकी है। इसमें ऋषि कपूर सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। वे हाथ में ड्रिंक लिए खड़े हैं और किसी की बाते सुनकर मुस्कराते हुए से नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू ने पिंक कलर का सूट में कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। 

मुंबई. कोरोना काल अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत की स्थिति की बात करें तो यहां भी वायरस का असर कम नहीं हुआ है। देश में रोज कई लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा रही है। हालांकि, लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर को पति ऋषि कपूर की याद आई। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की।


लिखा इमोशनल मैसेज
नीतू ने फोटो शेयर कर लिखा- बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। हो सकता है आपके पास सुख-सुविधाओं से भरा एक बड़ा घर हो और आप फिर भी खुश नहीं है हालांकि आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं। ये सब आपके दिमाग में ही है। सभी को बेहतर कल के लिए एक मजबूत दिमाग और उम्मीद की जरूरत है!!! आभार, उम्मीद के साथ जियो, कठोर मेहनत करो!!! अपनों की कद्र करो क्योंकि वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं।


सूट-बूट में दिखे ऋषि कपूर
नीतू ने जो फोटो शेयर की है वो किसी पार्टी के दौरानकी है। इसमें ऋषि कपूर सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। वे हाथ में ड्रिंक लिए खड़े हैं और किसी की बाते सुनकर मुस्कराते हुए से नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू ने पिंक कलर का सूट में कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। नीतू की इस पोस्ट पर बेटी रिद्धिमा ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत ही सुंदर मां।


30 अप्रैल को हुआ था ऋषि का निधन
ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका कैंसर से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 67 साल के थे। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?