नीतू कपूर ने बेटी और 10 साल की नातिन के साथ किया योग, एक ही फ्रेम में साथ दिखीं 3 पीढ़ियां

Published : Jun 21, 2021, 02:31 PM ISTUpdated : Jun 21, 2021, 02:34 PM IST
नीतू कपूर ने बेटी और 10 साल की नातिन के साथ किया योग, एक ही फ्रेम में साथ दिखीं 3 पीढ़ियां

सार

विश्व योग दिवस (World Yoga Day) पर आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी योग करत हुए फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा और 10 साल की नातिन समारा के साथ योग करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपूर फैमिली की 3 पीढ़ियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं।

मुंबई। विश्व योग दिवस (World Yoga Day) पर आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी योग करत हुए फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा और 10 साल की नातिन समारा के साथ योग करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपूर फैमिली की 3 पीढ़ियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। नानी नीतू कपूर के साथ उनकी नातिन समारा और मां रिद्धिमा योग के अलग-अलग आसन करती दिख रही हैं। 

 

फोटोज शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- कोरोना महामारी के दौर में हमने जो एक चीज सीखी है वो फिजिकल और मेंटल हेल्थ की उपयोगिता और हेल्थ गोल्स की तरफ काम करना इतना प्रासंगिक कभी नहीं रहा। इसलिए, ये कोई सरप्राइज वाली बात नहीं है। इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है। 

नीतू कपूर ने आगे लिखा- फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया। आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले नीतू कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने घर पर आइसोलेट होने के साथ ही योग की मदद से खुद को फिट किया। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोहली और मनीष पॉल जैसे एक्टर काम कर रहे हैं। 

PREV

Recommended Stories

Sholay The Final Cut Day 3 Collection: धुरंधर के सामने जमकर डटी धर्मेंद्र की फिल्म, जानिए कमाई
2025 में पर्दे पर दिखा इन 10 विलेन का खौफ, एक ने बॉक्स ऑफिस पर 2 बार लूटी महफिल