हल्दी, मेहंदी, संगीत से रोका सेरेमनी तक, देखें नेहा कक्कड़ की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की PHOTOS

सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) शनिवार को मंगेतर रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से नेहा-रोहनप्रीत की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। रोका, हल्दी, मेहंदी से लेकर रिंग सेरेमनी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हर फंक्शन में नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे के साथ बेहद क्यूट और रोमांटिक नजर आए। बता दें कि इसी महीने के शुरुआत से ही नेहा की शादी को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2020 10:50 AM IST / Updated: Feb 01 2022, 10:14 PM IST

मुंबई. अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) शनिवार को मंगेतर रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से नेहा-रोहनप्रीत की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। रोका, हल्दी, मेहंदी से लेकर रिंग सेरेमनी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हर फंक्शन में नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे के साथ बेहद क्यूट और रोमांटिक नजर आए। बता दें कि इसी महीने के शुरुआत से ही नेहा की शादी को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पहले तो सभी को यह लगा कि नेहा मजाक कर रही है क्योंकि रोहनप्रीत के साथ उनका एक गाना रिलीज होने वाला था, लेकिन इसके बाद रोका सेरेमनी और हल्दी-मेहंदी की रस्मों को देखकर सभी लगा कि नेहा वाकई शादी करने जा रही है।

In Pics: Naha Kakkar, Rohanpreet Singh kick start pre-wedding festivities  with Haldi and Mehendi ceremonies
4 दिन पहले ही नोहा और रोहनप्रीत की रोका सेरेमनी हुई थी। इस दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आए। रोका सेरेमनी में दोनों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया था। सेरेमनी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 


नेहा ने अपनी और रोहनप्रीत के रोके की सेरेमनी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा- नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगी। तब तक मेरे फैंस के लिए एक छोटा सा तोहफा। ये है हमारे रोके की सेरेमनी का वीडियो क्लिप। मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परिवार से प्यार करती हूं। थैंक्यू मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ यानी मम्मी पापा। बेस्ट इवेंट के लिए थैंक्यू।

<p>रोका सेरेमनी में नेहा- रोहन प्रीत ने एक दूसरे का हाथ थामे ही एंट्री ली थी। इस ग्रेंड रोका सेरेमनी में रोहन और नेहा के परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। एंट्री के दौरान नेहा और रोहन प्रीत ने ढोल पर जमकर भांगड़ा और डांस भी किया। पहला वीडियो सामने आते ही इंडस्ट्री के दोस्तों ने दोनों को बधाई दी हैं।<br />&nbsp;</p>
रोका सेरेमनी में नेहा- रोहन प्रीत ने एक दूसरे का हाथ थामे ही एंट्री ली थी। इस ग्रेंड रोका सेरेमनी में रोहन और नेहा के परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। एंट्री के दौरान नेहा और रोहन प्रीत ने ढोल पर जमकर भांगड़ा और डांस भी किया। पहला वीडियो सामने आते ही इंडस्ट्री के दोस्तों ने दोनों को बधाई दी हैं।


शुक्रवार को नेहा और रोहनप्रीत की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। हल्दी सेरेमनी में रोहनप्रीत अपनी होने वाली दुल्हन की बालों में गजरा सजाते नजर आए थे। इस सेरेमनी में पूरे परिवार ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। हल्दी लगवाने नेहा ने भी पीले रंग की प्लेन साड़ी पहने नजर आईं थी। दुल्हन बनने वाली नेहा ने खुद इंस्टाग्राम से ये फोटोज शेयर की थी।

<p>हल्दी सेरेमनी में नेहा ने भी पीले रंग की प्लेन साड़ी पहने नजर आईं। दुल्हन बनने वाली नेहा ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं।</p>
वहीं, दूसरी ओर दूल्हा बनने वाले रोहन प्रीत सिंह ने पीले कुर्ता पजामा के साथ सफेद पगड़ी बांधी थी। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए रोहन प्रीत ने शॉल भी ले रखी थी। फोटोज में नेहा का परिवार काफी एन्जॉय करता नजर आया था।


इससे पहले मेहंदी की रस्म हुई थीं। मेहंदी लगाते फोटोज नेहा के मेहंदी आर्टिस्ट राजू मेहंदी वाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। मेहंदी लगवाने के दौरान सिंगर ने काले रंग का टॉप पहने हुए काफी सिंपल लुक में दिखी थी। लेकिन मेहंदी लगवाने के बाद वे बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। 


अपनी मेहंदी सेरेमनी के दौरान नेहा ने अपने होने वाले पति के साथ ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाई। उन्होंने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने इन फोटोज पर कैप्शन लिखा है- मेहंदी लगाऊंगी में सजना के नाम की। इस दौरान नेहा बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने मेहंदी कलर का लहंगा, हैवी नेकलेस. बड़े-बड़े ईयरिंग्स और मांग टीका कैरी किया था। हाथों में उन्होंने लाल और पीले रंग की चूड़ियां पहन रखी थी। वहीं, रोहनप्रीत ने सी-ग्रान कलर की शेरवानी और नेहा के लहंगे के मैचिंग कलर की पगड़ी पहनी थी।


मंगेतर रोहनप्रीत सिंह ने अपनी होने वाली दुल्हन को बाहों में लेकर ढेर सारे फोटोज क्लिक करवाई। जैसे ही नेहा को मंगेतर ने बांहों में लिया वे शरमा गई और उनके गाल लाल हो गए। सामने आई फोटोज में रोहनप्रीत अपनी दुल्हनियां पर प्यार लुटाते भी नजर आए। 


मेहंदी की रस्मों के दौरान नेहा ने रोहनप्रीत सिंह के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान ये कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आया। सामने आई कुछ फोटोज में नेहा अपने हाथों में लगी मेहंदी भी दिखाती नजर आ रही है। इस दौरान वे अपनी खुशी नहीं छुपा पाई। 

Neha Kakkar Ring Ceremony Video Going Viral See her Romantic moment With boyfriend Rohanpreet Singh KPY
शुक्रवार को नेहा की रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा था कि नेहा ने जैसे होने वाले पति को रिंग पहनाई तो सिंगर की खुशी का ठिकाना नहीं था और उन्होंने गले से लगा लिया और प्यार जातने लगीं। रोहन ने घुटनों के बल बैठकर अपनी सगाई की अंगूठी पहनी थी। वीडियो में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसमें नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था और रोहन ने पिंक कलर की पगड़ी के साथ व्हाइट कलर का कोट पेंट पहन था। 


नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को शादी के बंधने में बंध रही हैं। इस ग्रेंड सेरेमनी का वीडियो खुद नेहा ने इंस्टाग्राम से शेयर किया था, जिसमें दोनों जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे थे। बीते कुछ दिनों से अचानक नेहा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि, इस बीच उनका और रोहनप्रीत का गाना 'नेहू दा ब्‍याह' भी रिलीज हुआ। 

Inside Neha Kakkar and Rohanpreet Singh's haldi and mehendi ceremony |  Entertainment News,The Indian Express
रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। उन्होंने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे। इन दो शोज से ही रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। पटियाला, पंजाब में पैदा हुए रोहनप्रीत सिर्फ 26 (1 दिसंबर 1994) साल के हैं।

Share this article
click me!