शाहरूख खान ही नहीं बेटे भी हैं गणेश भक्त ! घर पर विराजे गणपति, अबराम खान ने किए Lalbaugcha Raja के दर्शन,देखें

Published : Sep 01, 2022, 09:50 PM IST
शाहरूख खान ही नहीं बेटे भी हैं गणेश भक्त ! घर पर विराजे गणपति, अबराम खान ने किए Lalbaugcha Raja के दर्शन,देखें

सार

शाहरुख खान और अबराम खान ने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई थी। वहीं गुरुवार को अबराम को मुंबई के लालबागचा राजा ( LALBAUGCHA RAJA )  से मिलने जाते हुए देखा गया। इस समय  एसआरके अ पने बेटे के साथ नहीं थे । 

एंटरटेनममेंट डेस्क, Not only Shahrukh Khan son is also a devotee of Ganesh ji :  शाहरुख खान ने 31 अगस्त को मन्नत में अबराम के साथ गणेश चतुर्थी मनाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की एक झलक  शेयर की है।  इसके एक दिन बाद 1 सितंबर को अबराम को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शनों के लिए जाते हुए देखा गया है।  हालांकि इस दौरान शाहरुख, गौरी, आर्यन और सुहाना उनके साथ मौजूद नहीं थे। अबराम खान को शाहरूख खान के कर्मचारियों के साथ देखा गया है। बच्चे की सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद थे।  

अबराम ने मुंबई के लालबागचा राजा का दौरा किया
शाहरुख खान और अबराम ने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई थी। वहीं गुरुवार को अबराम को मुंबई के लालबागचा राजा ( LALBAUGCHA RAJA )  से मिलने जाते हुए देखा गया। इस समय शाहरुख खान अपने बेटे के साथ नहीं थे, स्टार किड को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पहुंचाया गया था। इससे पहले सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर बहन अर्पिता खान के घर पर पहुंचे थे। यहां सलमान खान ने भगवान गणेश की आरती में पार्टीसिपेट किया था। इस दिन बॉलीवुड टाउन के विकी कौशल- कैटरीना कैफ, रितेश देशमुख,जेनेलिया डिसूजा जैसे सेलेब्रिटी यहां पहुंचे थे।     

अबराम खान पहुंचे लालबागचा राजा के दर्शन करने

शाहरुख ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी
हर साल, शाहरुख खान अपने घर से  गणपति बप्पा की एक तस्वीर पोस्ट करके गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल भी ये क्रम जारी रहा। एक्टर ने भगवान गणेश की एक तस्वीर पोस्ट की और फैंस के लिए हार्दिक शुभकामनाएं लिखीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बच्चे (अबराम खान) के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और उसके बाद मोदक का प्रसाद भी ग्रहण किया । शाहरूख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश पूजा करते हुए एक पिक शेयर की है।  इसमें शाहरूख खान और अबराम खान के पीछ से सिर दिखाई दे रहे हैं। 

देखें शाहरूख खान के विराजे गणेश जी की प्रतिमा - 

 

ये भी पढ़िए...

सेट पर चाय बेचने वाले के सवाल से हिल गए थे हिरानी, रोज जब तक एक सीन क्रिएट न हो नहीं लौटते थे घर

Filmfare Awards Red Carpet: डीप नेक गाउन में मलाइका ने उड़ाए सबके होश, ऑफ-शोल्डर ड्रेस में रिया ने बिखेरा जलवा

ब्लैक लेडी के घर पहुंचने पर खुश हुईं कृति सेनन, बेडरूम से वीडियो शेयर कर बोलीं- 'आज रात में अकेले नहीं सोऊंगी'

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar अक्षय खन्ना ने इन 5 फिल्मों में किया निगेटिव रोल, विलेन बन छाए थे पहली मूवी में
Vikram Bhatt गिरफ्तार, आलिया भट्ट के चाचा ने की 30 CR की ठगी?