
मुंबई. बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले एक्टर परेश रावल फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखने के लिए भी जाने जाते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर वो खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी बात कहते हैं। ऐसे में हाल ही में परेश रावल ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'पोती ने दादी की नाक कटवा दी।'
प्रियंका गांधी से कहा गया सरकारी आवास खाली करने के लिए
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वो दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस विरोध कर रही है। कई बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ बड़े नेता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी से सरकारी आवास न लिया जाए और उन्हें वहीं रहने दिया जाए।
परेश रावल ने किया ट्वीट
अब इसी मुद्दे पर परेश रावल ने बिना प्रियंका गांधी का नाम लिए उन पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी।' परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा का स्थायी पता अब 23/2 गोखले मार्ग, लखनऊ होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शीला कौल की इस कोठी को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि यह प्रियंका से दिल्ली का सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस देने वाली भाजपा सरकार को माकूल जवाब भी है। हालांकि, लखनऊ आने पर प्रियंका पहले भी इस आवास का ठहरने के लिए इस्तेमाल करती रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।