'पठान' ने कुछ ही घंटों में कर ली करोड़ों रुपए की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन में बनाएगी यह रिकॉर्ड

Published : Jan 19, 2023, 04:41 PM IST
'पठान' ने कुछ ही घंटों में कर ली करोड़ों रुपए की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन में बनाएगी यह रिकॉर्ड

सार

वैसे तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन दर्शकों के उत्साह को देखते हुए कुछ थिएटर्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह निश्चित तौर पर मेकर्स के लिए किसी राहत से कम नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathaan) की एडवांस बुकिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। फिर भी फिल्म को लेकर टिकट खिड़की पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दरअसल, शाहरुख़ खान के फैन्स के एक्साइटमेंट को देखते ई-कॉमर्स वेबसाइट बुक माय शो ने कुछ जगह एडवांस बुकिंग एक दिन पहले ही यानी 19 जनवरी से शुरू कर दी है। ख़ास बात यह है कि टिकट खिड़की ओपन होते ही धड़ाधड़ फास्ट फिलिंग की स्थिति में पहुंच रही है। फिल्म ने चंद मिनटों में ही करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

2 घंटे में बिके 18 हजार टिकट

एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट और ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट की खबर के मुताबिक़, हैदराबाद में महज 2 घंटे के अंदर 'पठान' के 18 हजार टिकट बिके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़, शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण का क्रेज फैन्स के बीच इस कदर है कि एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 3.68 करोड़ रुपए की कमाई चंद घंटों में कर ली है। फिल्म की यह एडवांस बुकिंग इसके आईमैक्स और 4DX फ़ॉर्मेट के साथ 2D फ़ॉर्मेट के लिए भी हुई है।

SRK की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

दूसरी ओर फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का अंदाजा भी लगाया जाने लगा है। बताया जा रहा है कि 'पठान' शाहरुख़ खान की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 39-41 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते दिखाई दे रही है। अगर इसकी तुलना शाहरुख़ खान की पिछली फिल्मों से करें तो सिर्फ 'हैप्पी न्यू ईयर' को छोड़ यह सभी फिल्मों को पछाड़ रही है। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन लगभग 44.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अभी तक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई एक्सप्रेस है, जिसने पहले दिन 33.12 करोड़ रुपए कमाए थे।

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

'पठान' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म है, जो 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' के बाद शाहरुख़ खान इस फिल्म से लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया की भी अहम भूमिका है।

और पढ़ें...

रीना रॉय का दर्द- बेटी को लेकर विदेश चला गया था पति, वापस पाने में साधू-संतों से तक मदद ली

राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा को पोर्न स्टार कहना पड़ा एक्ट्रेस को भारी

250 करोड़ में बनी 'पठान' के लिए जॉन अब्राहम से 5 गुना है SRK की फीस, जानिए किसने कितने रुपए लिए

55 रुपए में देख सकते हैं शाहरुख़ खान की 'पठान', दिल्ली में फिल्म का सबसे महंगा टिकट 2200 रुपए का

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे