
एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (shah rukh khan) को 'पठान' (Pathaan) में देखने के लिए उनके फैंस बेताब बैठे हैं। फिल्म 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है। वहीं, सेंसर बोर्ड ने 'पठान' UA सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। हालांकि फिल्म में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (central board of film certification) ने 12 सीन्स पर कैंची चलाई है। जिसमें 'बेशर्म रंग'के गाने में मौजूद कुछ सीन्स भी शामिल हैं। हालांकि भगवा बिकिनी को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। उसे गाने से नहीं हटाया गया है। आइए बताते हैं वो 12 बदलाव।
1.बेशरम रंग के गाने में हुए हैं ये 3 बदलाव
बेशरम रंग गाने में भगवा बिकिनी को लेकर सबसे ज्यादा हिंदू संगठनों ने बवाल मचाया है उसे सेंसर बोर्ड ने नहीं हटाया है। गाने में जो तीन बदलाव करने के लिए बोर्ड ने कहा है वो हैं, क्लोज बिकिनी वाला सीन, बहुत तंग किया लिरिक्स के दौरान सेंसुअस डांस और गोल्डन बिकिनी वाले साइड पोज सीन।
2.रॉ का नाम बदलना
सेंसर बोर्ड ने मूवी में रॉ का नाम बदलने के लिए कहा है। पठान के कर्नर लुथरा वाले डायलॉग में इस्तेमाल किए गए रॉ नाम को बदलकर 'हमारे' करने का सुझाव बोर्ड ने दिया है।
3.'लंगड़े लुल्ले' शब्द की जगह दूसरा शब्द इस्तेमाल करना
पठान मूवी में एक सीन्स में 'लंगड़े लुल्ले' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। जिसे बदलकर 'टूटे फूटे'करने का सुझाव बोर्ड ने दिया है। उन्होंने विकलांग लोगों की भावनाओं को देखते हुए ऐसा करने को कहा है।
4.हर सीन में रॉ का नाम बदलने का सुझाव
फिल्म में कई जगह पर रॉ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड ने 'हमारे' शब्द में बदलने का सुझाव दिया है।
5.पीएम की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री' और 'पीएमओ' को हटाया गया
फिल्म में 13 जगहों से पीएम की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री' और 'पीएमओ' शब्द को हटाया गया है।
6.किरदार के लिए सुझाव
पठान में शाहरुख खान रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। सेंसर बोर्ड ने रॉ शब्द को हटाया है तो किरदार में भी बदलाव करने का सुझाव मेकर्स को दिए हैं।
7.'श्रीमती भारत माता' में बदलाव
पठान मूवी में एक डायलॉग है जिसमें 'श्रीमती भारत माता' कहा जाता है। बोर्ड ने इसे बदलकर 'हमारी भारत माता' करने का सुझाव दिया है।
इसी में संविधान शब्द को भी बदलने के लिए कहा गया है।
8.'अशोक चक्र' को चेंज करने का सुझाव
पठान में दो जगहों पर 'अशोक चक्र'शब्द का इस्तेमाल किया गया है। जिसे सेंसर बोर्ड ने 'वीर पुरस्कार' करने का सुझाव दिया है।
9.स्कॉच शब्द को 'ड्रिंक'
पठान में एक डायलॉग है कि 'इससे सस्ती स्कॉच नहीं मिली'। जिसे सेंसर बोर्ड ने बदलने के लिए कहा है। स्कॉच की जगह ड्रिंक करने के लिए मेकर्स को कहा गया है।
10.'ब्लैक प्रिजन रूस' को बदलने के लिए बोर्ड ने कहा
पठान मूवी में फिल्म में एक जगह लिखा गया है 'ब्लैक प्रिजन रशिया', जिसमें से सेंसर बोर्ड ने रशिया को हटाने के लिए कहा हैं। सिर्फ ब्लैक प्रिजन लिखने का सुझाव दिया है।
11.पूर्व-केजीबी' को सेंसर बोर्ड ने 'पूर्व-एसबीयू' में बदलने के लिए मेकर्स को कहा है।
12.इंग्लिश में क्रेडिट टाइटल्स देने की बजाय हिंदी में दिया जाए
सेंसर बोर्ड ने इंग्लिश में नाम देने की बजाय हिंदी में भी क्रेडिट टाइटल्स देने के लिए कहा है। नियम के मुताबिक जिस भाषा में मूवी बनती है उसी भाषा में टाइटल्स दिया जाता है।
बता दें कि फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। लेकिन ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। मेकर्स ने मूवी रिलीज के 15 दिन पहले ट्रेलर रिलीज करने की घोषणा की है।
और पढ़ें:
हम दिनभर ड्रग्स नहीं लेते, बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड बंद कराने सुनील शेट्टी ने UP CM से मांगी हेल्प
7 PHOTOS: 40 की उम्र में मोनालिसा हो रही जवां, दिखाया अबतक का सबसे बोल्ड लुक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।