Ankita Lokhande ने शादी के बाद पहली बार रखे ससुराल में कदम, नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

Published : Dec 20, 2021, 07:40 PM IST
Ankita Lokhande ने शादी के बाद पहली बार रखे ससुराल में कदम, नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

सार

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) की एक्ट्रेस अंक‍िता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 14 दिसंबर को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी की। शादी के बाद अंकिता अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। 

मुंबई। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) की एक्ट्रेस अंक‍िता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 14 दिसंबर को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी की। शादी के बाद अंकिता अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। अंकिता ने हाल ही में अपने गृह प्रवेश का एक वीड‍ियो शेयर किया है, जिसमें वो नई-नवेली दुल्हन की तरह पहली बार ससुराल में कदम रखने के दौरान सारी रस्में निभाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

अंक‍िता (Ankita Lokhande) ने इस वीड‍ियो को शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर जैन और उनके पर‍िवार के साथ एक नई शुरुआत। पत्नी अंकिता के गृह प्रवेश की रस्म के दौरान व‍िक्की जैन उनकी साड़ी संभालते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अंक‍िता और व‍िक्की अपने घर की दीवार पर हथेल‍ियों से छाप लगाते भी दिख रहे हैं। एक जगह विक्की जैन अंकिता के पैरों के सामने थाली रखते दिख रहे हैं। अंकिता थाली में पैर रखने के बाद आगे बढ़ती हैं, वहीं विक्की अपने हाथों से नारियल तोड़ते दिख रहे हैं। 

बता दें कि अंक‍िता (Ankita Lokhande) ने हाल ही में पति व‍िक्की जैन के साथ अपना बर्थडे सेल‍िब्रेट किया था। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर जश्न की कुछ झलकियां शेयर की थीं। इनमें अंकिता ट्रैक सूट में केक काटती दिखाई दे रही हैं। एक केक पर मिसेज जैन लिखा हुआ था। विक्की भी अंकिता के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए थे। 

गिफ्ट में मिला कीमती तोहफा :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता (Ankita Lokhande) को उनके पति विक्की जैन ने शादी पर एक आलीशान विला गिफ्ट किया है। ये विला मुंबई में नहीं बल्कि मालदीव में है। इस प्राइवेट विला की कीमत 50 करोड़ के करीब है। खबर तो ये भी है कि अंकिता ने पति के लिए एक प्राइवेट याट (Yacht) भी खरीदा है और इसकी कीमत 8 करोड़ रुपए है। बता दें कि अंकिता के पति ने उन्हें 50 करोड़ का जो विला गिफ्ट किया है, उस कीमत में विक्की डोनर जैसी 10 फिल्में बनाई जा सकती हैं। विक्की डोनर का बजट करीब 5 करोड़ रुपए था। 

ये भी पढ़ें-

अंकिता को पति ने दिया आलीशान Villa, कीमत इतनी कि बन जाएं विक्की डोनर जैसी 10 फिल्में

आधी रात को Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain के साथ मनाया बर्थडे, केक काटकर दोस्तों संग की मस्ती

Panama Papers Leak मामले में ऐश्वर्या को ईडी का समन, अभिषेक से भी हो चुकी है पूछताछ

मौसी बनना चाहती है काजल अग्रवाल की बहन, इस वजह से चाहती हैं कि जल्द मां बने बड़ी बहन


Roundup 2021 : Flight से The Bigg Bull तक, 2021 में ओटीटी पर खूब पसंद की गईं ये 10 फिल्में

Round Up 2021: किसी ने गुपचुप तो किसी ने की डेस्टिनेशन वेडिंग, इस साल 10 TV स्टार्स ने रचाई शादी

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

लोग करते रहे धर्मेंद्र की बात, उधर 90 साल के प्रेम चोपड़ा ने दे डाली बड़ी बीमारी को मात
Golmaal 5 Cast: कुणाल खेमू को मिला यह रोल, जानें और कौन-कौन होगा फिल्म में?