500 Cr की PS-1 ने ब्रह्मास्त्र को पछाड़ा, बनी 2022 की सबसे ज्यादा कमाई वाली तीसरी मूवी

मणि रत्नम और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 ने दुनियाभर में कमाई के मामले में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म को पछाड़ दिया है। पीएस 1 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

Rakhee Jhawar | Published : Oct 19, 2022 6:25 AM IST / Updated: Oct 19 2022, 01:05 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan 1) को लेकर एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 500 करोड़ के बजट मे बनी ये मल्टीस्टारर फिल्म वर्डवाइड कमाई के मामले में ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को पछड़ा आगे बढ़ गई है। पोन्नियन सेल्वन 1 ने 451 करोड़ की कमाई है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरे नंबर की फिल्म बन गई है। वहीं, ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्डवाइड अभी तक 425 करोड़ का बिजनेस किया है। आपको बता दें कि पोन्नियन सेल्वन 1 पिछले महीने की 30 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मल्टी स्टारर फिल्म में साउथ की भारी भरकम स्टारकास्ट के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लीड रोल में है।


25 दिन में ब्रह्मास्त्र ने कमाए थे 425
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 410 करोड़ के बजट में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मस्त्र ने अपनी रिलीज के 25 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 425 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, पोन्नियन सेल्वन 1 ने महज 15 दिन में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। पीएस 1 अभी भी सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबलन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पोन्नियन सेल्वन  1 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस  पर 451 करोड़ का बिजनेस किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने पहले वीकेंड 306 करोड़ और दूसरे वीकेंड 107.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तीसरे वीकेंड की कमाई मिलाकर फिल्म ने ओवरऑल 451 करोड़ का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पोन्नियन सेल्वन ने अकेले तमिल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया। 


साउथ स्टार यश की KGF 2 का धमाका
आपको बता दें कि इस साल यानी 2022 में साउथ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ का कलेक्शन। फिल्म इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरआरआर हैं, जिसने 1144 करोड़ का बिजनेस किया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर अब पोन्नियन सेल्वन 1 ने कब्ज कर लिया है।  

 

ये भी पढ़ें

3 KHAN की संपत्ति के आगे फीके हैं सनी देओल, 65 साल के एक्टर का अब BOX OFFICE पर भी खत्म हो रहा चार्म

दिवाली पर रिलीज ये 8 फिल्में BOX OFFICE पर ढेर, अक्षय-सलमान जैसे स्टार्स के कारण हुआ करोड़ों का घाटा

दिवाली पर रिलीज 7 फिल्मों में से 3 ने BOX OFFICE पर मचाया गदर, 2 की कमाई में बन जाए RRR जैसी 6 मूवी

2200 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी तब्बू की ये 9 फिल्में, 10 साल में किया इतनी मूवीज में काम

पापा के बेहद करीब थी वैशाली ठक्कर, सालभर पहले ही हुई थी इनसे सगाई, देखें पर्सनल लाइफ की PHOTOS

42 FLOP फिल्मों में किया अजय देवगन ने काम, इनमें से 10 BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Read more Articles on
Share this article
click me!