एक दिन में 18 मिलियन यूजर्स ने देखा 'कहानी रबरबैंड की' का ट्रेलर, जानिए क्या है इस फिल्म में खास

Published : Oct 06, 2022, 03:28 PM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 03:29 PM IST
एक दिन में 18 मिलियन यूजर्स ने देखा 'कहानी रबरबैंड की' का ट्रेलर, जानिए क्या है इस फिल्म में खास

सार

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गोर और ‘स्कैम 1992’ फेम एक्टर प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'कहानी रबरबैंड की' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही इसने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. यूं तो बॉलीवुड में हर तरह की कई फिल्में बनती हैं। यहां तक की कुछ फिल्में तो रीमेक होकर दो-दो बार बनती हैं पर जब बात आती है सेक्स एजुकेशन जोनर की तो दो-तीन साल में एक-दो फिल्में रिलीज हो जाएं तो बड़ी बात है। इसी तरह की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं वेब सीरीज 'स्कैम 1992' फेम एक्टर प्रतीक गांधी। उनकी अगली फिल्म 'कहानी रबरबैंड की' जल्द ही रिलीज होने वाली है। कंडोम यूज को लेकर समाज को जागरूकता पैदा करने वाली इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस ट्रेलर को मात्र एक दिन में 18 मिलियन व्यूज मिल गए। आगे की जानकारी लेने से पहले एक बार फिल्म का ट्रेलर देख लेते हैं...


14 अक्टूबर को होगी रिलीज
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे दुकानदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो रबरबैंड के नाम से कंडोम बेचता है। फिल्म के निर्देशक सारिका संजोत है और यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगाी। फिल्म में अविका गौर के अलावा प्रतीक गांधी, मनीष राय सिंघन, अरुणा ईरानी और गौरव गेरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वकील के किरदार में होंगे प्रतीक
बात करें इस फिल्म के ट्रेलर की तो 3 अक्टूबर को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। सेक्सुअल एजुकेशन और कंडोम के यूज पर बात करती इस फिल्म में मनीष और अविका एक कपल और प्रतीक एक वकील के रूप में नजर आएंगे। हैरानी की बात यह है कि 2 मिनट और 16 सेकंड के इस ट्रेलर को मात्र 24 घंटे में 18 मिलियन व्यूज मिले हैं।

ये रहा डायरेक्टर का रिस्पॉन्स
ट्रेलर को मिले इतने धमाकेदार रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म की डायरेक्टर सारिका संजोत ने कहा, 'इस फिल्म को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है उसे देखकर बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि यह कहानी दर्शकों तक पहुंचानी जरूरी थी। बाकी नंबर गेम मेरी प्रायोरिटी नहीं हैं, जब कंटेंट अच्छा होता है तो फिल्म अपने आप चलती है।' 

और पढ़ें...

5 PHOTOS : जिम के बाहर इस हसीना ने दिखाया हॉट लुक, इन्हें देखते ही चेहरे पर खिली मुस्कान, दिए पोज

Taarak Mehta की बबिता जी का सालों पुराना दर्द, बताया बचपन में कैसे अंकल, कजिन, टीचर सबने किया यौन शोषण?

Exclusive: इस शख्स का नाम सुनते ही बिगड़ गया संजय मिश्रा का मूड, बॉलीवुड के हालातों पर साधी चुप्पी

ब्लू बिकिनी में इस एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज, देखकर छूट जाएंगे पसीने, फैंस बोले- 'क्या थीं और क्या हो गईं'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई