प्रियंका चोपड़ा के एक्टर ने 40 की उम्र में इनके साथ की सगाई, जहीर खान की पत्नी ने दी खुशखबरी

Published : Dec 20, 2020, 06:05 PM IST
प्रियंका चोपड़ा के एक्टर ने 40 की उम्र में इनके साथ की सगाई, जहीर खान की पत्नी ने दी खुशखबरी

सार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ 'लव स्टोरी 2050' और 'वाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से इंगेजमेंट  कर ली है। साशा की दोस्त और क्रिकेटर जहीर खान की वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए यह जानकारी दी है। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ 'लव स्टोरी 2050' और 'वाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से इंगेजमेंट  कर ली है। साशा की दोस्त और क्रिकेटर जहीर खान की वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए यह जानकारी दी है। सागरिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बधाई हो साशा और हरमन। बता दें कि 40 साल के हरमन मशहूर डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। 

हरमन बावेजा ने 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उनकी 'विक्ट्री', 'वाट्स योर राशि' और 'ढिशक्याऊं' भी कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। 2020 में ही उनकी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मूवी 'इट्स माय लाइफ' टीवी पर रिलीज हुई। यह फिल्म 2013 में शूट हो चुकी थी। हरमन ने 2016 में आई पंजाबी एनिमेटेडे फिल्म चार साहिबजादे में वॉइस ओवर किया था। साथ ही वो इसके राइटर भी हैं। 

ऋतिक रोशन के हमशक्ल कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने फरवरी 2014 में इस बात का खुलासा किया था कि वे बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उसी साल दिसंबर में बिपाशा ने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट कर दिया था। 

हरमन बावेजा ने 6 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ढिशक्याऊं' के बाद किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे।


 

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar अक्षय खन्ना भी दिखाएंगे सनी देओल की बॉर्डर 2 में जलवा, कुछ ऐसा होगा रोल
130 CR के दो घर, लॉस एंजिल्स और लंदन में अपार्टमेंट, जॉन अब्राहम के पास अरबों की दौलत