
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि उन्होंने हाल ही में करोड़ों डॉलर की डील साइन की है।
दो साल की डील
प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ दो साल की मल्टीमिलियन डॉलर की डील की है। उन्होंने इस डील को साइन किया है। इसके तहत वह ग्लोबल लेवल पर टीवी की दुनिया में देसी कंटेंट लेकर आएंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर अच्छा कंटेंट बनाने के लिए दुनियाभर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है, अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है। और अमेजन के साथ नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड है।
नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- एक कहानीकार के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश करती रहती हूं, जो केवल मनोरंजन ना करें बल्कि इससे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोले और उनके विचारों को एक नया नजरिया दे। मैं अपने 20 साल के करियर को देखती हूं, लगभग 60 फिल्मों के बाद, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसे हासिल करने के लिए अपने रास्ते में ही हूं।
पहले से ही कर रही काम
बता दें कि वे पहले से ही अमेजन के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। पहला रियलिटी डांस शो 'संगीत' है, जिसे वह अपने सिंगर पति निक जोनस के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। यह उनकी खुद की शादी के संगीत से प्रेरित है और इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवार एक-दूसरे के साथ प्रतियोगिता करते दिखेंगे। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट 'एंथोनी एंड जोए रुसोस सिटाडेल' है, जो एस स्पाई ड्रामा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।