प्रियंका के पति निक और जोनस ब्रदर्स पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, नहीं आया एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन

एक तरफ जहां इन दिनों देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्में करने में बिजी हैं। ऐसे में वहीं, दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों जो और केविन की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2020 3:41 AM IST

मुंबई. एक तरफ जहां इन दिनों देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्में करने में बिजी हैं। ऐसे में वहीं, दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों जो और केविन की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है कि थैंक्सगिविंग की परेड के मौके पर इन तीनों भाइयों ने उस महिला का मजाक बनाया था। इस महिला ने लगाए प्रियंका के पति पर आरोप...

जोनस भाइयों पर आरोप लगाने वाली महिला का नाम टेलर गैरॉन है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलाइन शहर की रहने वाली टेलर पेशे से एक लेखक और स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट लिखी, 'थैंक्सगिविंग की सबको शुभकामनाएं, एक बार मैं जोनस भाइयों के साथ थैंक्सगिविंग परेड में थी और उन तीनों ने वहां मेरा बहुत मजाक उड़ाया।' टेलर ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर भी साथ में शेयर की। 

 

टेलर गैरॉन ने किया दूसरा ट्वीट

टेलर गैरॉन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'यह फोटो साफ नहीं है क्योंकि उस समय वहां बारिश हो रही थी। यही वह जगह है जहां पर जोनस भाइयों ने मुझे बहुत परेशान किया। बाकी सब कुछ ठीक था, सिवाय इन तीन भाइयों के।' इस ट्वीट के साथ टेलर ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कुछ भी साफ नहीं दिख रहा। टेलर ने फोटो में अपने आप को चिन्हित भी किया है।

टेलर गैरॉन की महिला का ये इल्जाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन, अब तक जोनस भाइयों या प्रियंका चोपड़ा में से किसी ने भी टेलर के इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पेशे से तीनों जोनस भाई पॉपस्टार हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ इनका गाना 'सकर' दुनियाभर में खूब सुना जा रहा है। इनमें से सबसे छोटे भाई यानी निक जोनस की शादी साल 2018 में हिंदी फिल्मों में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से हुई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रियंका 

प्रियंका इन दिनों अपने कुछ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने कुछ ही समय पहले हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइजियों में से एक 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में प्रियंका एक्टर कीनू रीव्स के साथ नजर आएंगी और इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद ही उन्होंने बीते शुक्रवार से अपनी एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है।

इसके अलावा वो बॉलीवुड में राजकुमार राव के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। दरअसल, वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: सेट पर टीम के साथ बेबी बंप में पोज देती नजर आईं अनुष्का शर्मा, खुले छोटे बालों में दिखीं खूबसूरत

यह भी पढ़ें: गोद भराई की रस्म में सजी-धजी और फूले पेट को पकड़ बेहद खुश दिखी 'इश्कबाज' एक्टर की प्रेग्नेंट वाइफ

Share this article
click me!