तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया पति Nick Jonas का मजाक, उम्र में 10 साल के फासले पर कही ये बात

प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के के बीच तलाक की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन तलाक की खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने ही पति निक जोनास का जमकर मजाक उड़ाया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2021 6:20 AM IST / Updated: Nov 24 2021, 11:54 AM IST

मुंबई। प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के के बीच तलाक की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। प्रियंका के फैंस इस तरह की खबरों से परेशान थे। हालांकि, इसी बीच प्र‍ियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताते हुए इन्हें मीडिया में न फैलाने की गुजारिश की थी। लेकिन तलाक की खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने ही पति निक जोनास का जमकर मजाक उड़ाया है। 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में पति निक जोनास को जमकर रोस्ट किया। प्र‍ियंका ने इसका वीड‍ियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। प्रियंका ने कहा- आज मैं यहां आकर खुद को बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं। मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करूंगी। मैं भारत से हूं जहां कल्चर, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां मजबूत नहीं हो पाए। 

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- निक जोनास और मेरे बीच उम्र में 10 साल का अंतर है और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो उसे समझ नहीं आते हैं। कई बार तो मुझे उसे ये सब समझाना पड़ता है। कई बार हम दोनों एक-दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। जैसे उसने मुझे ट‍िक टॉक चलाना सिखाया तो मैंने उसे दिखाया कि एक कामयाब एक्ट‍िंग कर‍ियर कैसा होता है। प्र‍ियंका के अलावा निक के भाई जो जोनस ने भी उन्हें खूब रोस्ट किया। 

निक जोनास ने ग्रीस में किया था प्रियंका को प्रपोज : 
बता दें कि 2015 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल के अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। 

ये भी पढ़ें -

Salim Khan Birthday: कुछ ऐसी है Salman Khan के पापा की फैमिली, हर मजहब के लोग हैं परिवार का हिस्सा

Salim Khan Birthday : जब Salman Khan ने Arbaaz संग मिल जला दी पापा की सैलरी, भड़के सलीम खान ने सिखाया था सबक

मंगलसूत्र, सिंदूर और बिना मेकअप दिखी नई दुल्हन Shraddha Arya, इन्हें देखते ही छुपाया चेहरा, ये भी आए नजर

Sajid Khan birthday: कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के नाम से फेमस है Farah Khan का भाई, फंसा इन विवादों में

क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार

पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ

Read more Articles on
Share this article
click me!