
मुंबई. होली (Holi 2022) के दिन बहकने की इजाजत होती है। इस दिन कपल्स पर अजीब सी खुमारी छाई रहती है। रंग-गुलास के संग वो अपने हमसफर के साथ डूबते नजर आते हैं। एक ऐसी ही होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बात प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के होली की हो रही है। अदाकारा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रंगों के बीच रोमांस करती दिखाई दीं।
प्रियंका और निक ने माता-पिता बनने के बाद होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने होली की पार्टी रखी, जिसमें फैमिली और दोस्त शामिल हुए। अदाकारा ने होली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की। जिसमें वो दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही है। तो निक के साथ रोमांस। गुलाल से रंग हुए निक जब प्रियंका के पास आते हैं तो अदाकारा उन्हें देखकर हंसती हैं। फिर वो लिप पर किस कर लेती हैं। इसके बाद गाल से गाल मिलाकर एक दूजे के रंग में रंग जाती हैं।
निक तो पूरी तरह रंगों में डूब नजर आते हैं। गुलाल और रंग के साथ वो सबको रंगते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं प्रियंका के विदेशी ससुराल वाले भी होली के रंग को खूब एन्जॉय करते दिखाई देते हैं। आप भी विदेश में देसी होली के रंग देखिए..
फैंस को निक का अंदाज भाया
निक का देसी अवतार देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वो वीडियो और तस्वीरों को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' हमें निक का देसी अवतार पसंद आया।'वहीं,एक फैंस ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बेहद क्यूट नजर आते हैं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि बेटी की पहली होली मुबारक हो।
प्रियंका के बेटी की पहली होली
आपको बता दें प्रियंका और निक कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। सेरोगेसी के जरिए प्रियंका मां बनी हैं। जनवरी में अदाकारा ने बेटी के जन्म के बारे में बताया था। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर फैंस को नहीं दिखाया है। अभिनेत्री की बेटी की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक की ये पहली होली थी। जिसे कपल ने शानदार तरीके से मनाया।
और पढ़ें:
होली के दिन बिना रंग के लाल हुईं ALIA BHATT, तस्वीरें देखें फैंस के उड़ गए होश
MONALISA ने बालकनी पर दिखाया हॉट अंदाज, VIKRANT SINGH ने रगड़े गाल, देखें वायरल वीडियो
होली खेल घर लौटा Sanjay Dutt की फिल्म के डायरेक्टर का बेटा, बिल्डिंग के 5वें फ्लोर से गिरा, मौत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।