
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास ( Nick Jonas) इन दिनों अपनी बेटी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हालांकि, कपल ने न तो बेटी का चेहरा दिखाया और न ही उसका नाम शेयर किया। इसी बीच दोनों साथ में लंच डेट पर नजर आए। लंच के बाद दोनों एक-दूरसे को सरेआम किस भी करते नजर आए। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, लंच करने के बाद निक ने प्रियंका को कार में बैठाया और फिर वे उन्हें अकेला छोड़कर किसी दूसरी कार में कहीं चले गए। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका ने इस दौरान ऊपर से लेकर नीचे तक काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। खुले बाल और मास्क लगाए प्रियंका खूबसूरत दिख रही थी। वहीं, निक ने अतरंगी जैकेट और नीले रंग की पैंट के साथ कैप भी लगा रखी थी।
काफी समय बाद स्पॉट हुए प्रियंका-निक
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास काफी समय बाद लंच डेट पर नजर आए। इसकी वजह यह है कि कपल अपनी बेटी को लेकर किसी न किसी बात से बिजी चल रहा था। आपको बता दें कि यूं तो प्रियंका की बेटी का जन्म अप्रैल में होना था लेकिन वो ड्यूट डेट के पहले ही पैदा हो गई। इसकी वजह से वो काफी कमजोर थी। लंबे समय तक पपीसी की बेटी को अस्पताल में ही रखा गया था। आपको बता दें कि प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी है। जब ये बात सामने आई थी कि सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सवाल उठाए थे। हालांकि, बाद में प्रियंका ने इसका जवाब भी दिया था।
हॉलीवुड में बिजी प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड इंडस्ट्री में बिजी है। और यहीं वजह है वो लंबे समय किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर आई। वे आखिरी बार राजकुमार राव के साथ द फिल्म व्हाइट टाइगर में नजर आई थी। बता दें कि फरहान अख्तर ने प्रियंका को फिल्म जी ले जरा ऑफर की थी। पहले तो पीसी फिल्म में काम करने के लिए तैयार थी, लेकिन बेटी होने के बाद उन्होंने मूवी में काम करने मना कर दिया। अब मेकर्स फिल्म के नई हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में है।
ये भी पढ़ें
अब ऐसी दिखने लगी है ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, हाईट के मामले में छूने लगी मम्मी का कंधा
इस हीरोइन के प्यार में पड़ प्रभुदेवा ने उजाड़ ली थी अपनी बसी बसाई गृहस्थी, एक्ट्रेस से भी मिला धोखा
60 की उम्र में भी जया प्रदा 25 साल की हीरोइनों को खूबसूरती में देती है मात, अब यहां रहती हैं बिजी
खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं कपिल शर्मा की बीवी, गिन्नी की इस अदा पर मर मिटा था कॉमेडियन
हनीमून पर ही करिश्मा कपूर के पति ने किया था उनका सौदा, उस हादसे को आज भी नहीं भूली होगी एक्ट्रेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।