Raaz मूवी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले डिनो मोरिया का बदला लुक, अकेले में भी पहचाना होगा मुश्किल

Published : Dec 18, 2022, 01:55 PM IST
Raaz मूवी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले डिनो मोरिया का बदला लुक, अकेले में भी पहचाना होगा मुश्किल

सार

डिनो मोरिया इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) को कतर में एन्जॉय कर रहे हैं। राज (Raaz) मूवी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एक्टर का लुक काफी बदल गया है। उन्हें भीड़ में तो छोड़िए अकेले में भी पहचानना मुश्किल होगा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. डिनो मोरिया (dino morea) कभी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हुआ करते थे। राज़ (Raaz) मूवी में उन्हें देखकर लाखों लड़कियां अपना दिल हार बैठी थीं। लेकिन आज वो फिल्मों के लिए तरस रहे हैं। साल 2014 के बाद से उनकी कोई मूवी सामने नहीं आई हैं। हालांकि इस बीच उनकी कई वेब सीरीज जरूर आ चुकी हैं। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके डिनो मोरिया का लुक पूरी तरह बदल गया है। पहले और अब में वो काफी चेंज हो गए हैं। चॉकलेटी ब्वॉय अब डैशिंग मैन हो गया है। भीड़ में पहचानना तो दूर अब अकेले में भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

कितना बदल गए डिनो मोरिया 

फिटनेस फ्रीक डिनो मोरिया अब लंबी दाढ़ी रखने लगे हैं। इतना ही नहीं वो अपने बालों को भी लंबा कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनके बदले लुक की तस्वीर वायरल होती रहती हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि बिपाशा बसु के एक्स ब्वॉयफ्रेंड कितना बदल गया है। इंस्टाग्राम पर हाल ही में उन्होंने अपने साल 2022 (Year 2022) की जर्नी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें बदलाव की झलक दिखाई दे रही हैं।

राज़ मूवी की कामयाबी के बाद नहीं मिली कोई बड़ी सफलता

डिनो मोरिया की पहली फिल्म 1999 में आई थी। 'प्यार में कभी-कभी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन यह मूवी फ्लॉप हो गई थी। लेकिन वो अपनी दूसरी फिल्म राज़ (2002) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिए। बिपाशा बसु के साथ उनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी दे दी। इस मूवी के बाद उनकी जितनी भी फिल्में आई एक दो को छोड़कर सारे फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुए। साल 2014 में शाहरुख खान के साथ वो 'हैप्पी न्यू इयर' में नजर आए थे।

वेब सीरीज का डिनो मोरिया को सहारा

मूवी से इतर डिनो अब वेब सीरीज कर रहे हैं।  'मेंटलहुड', 'हॉस्टेजेज',  ‘तांडव’ और‘द एम्पायर’ में वो नजर आए। डिनो एक इंटरव्यू में बताते हैं कि एक वक्त आया जब प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स मुझे काम नहीं दे रहे थे। मुश्किल वक्त था। मैंने मानसिक रूप से अपनी मजबूती बनाए रखी। जिम, फिटनेस और हेल्थ की वजह से मैं ठीक रहा। खुद को बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे किरदार भी एक्टर ने निभाए।

और पढ़ें:

दीपिका के 'बेशरम रंग' के बाद जान्हवी कपूर ने पहनी भगवा शॉर्ट ड्रेस, इंटरनेट यूजर्स बोले- बायकॉट करो

28 साल पहले लिखी गई थी 1800 Cr की AVATAR की कहानी, पहला पार्ट बनाने इसलिए लगा था इतना वक्त

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: सितारों से सजी महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा
2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार