नहीं होगा करीना के चाचा राजीव कपूर का चौथा, भाभी नीतू सिंह ने बताई इसके पीछे की खास वजह

Published : Feb 10, 2021, 01:47 PM IST
नहीं होगा करीना के चाचा राजीव कपूर का चौथा, भाभी नीतू सिंह ने बताई इसके पीछे की खास वजह

सार

राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजीव की भाभी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी। नीतू ने बताया- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। राजीव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एक जाम है हम से की थी। 1983 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी लेकिन पहली ही फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव का करियर फ्लॉप ही रहा। 

मुंबई. राज कपूर (raj kapoor) के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (rajiv kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। कपूर खानदान में एक बार फिर शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने कपूर खानदान के सभी सदस्य मौजूद थे। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे। अब राजीव कपूर के चौथे को लेकर खबर आ रही है। राजीव की भाभी नीतू सिंह (neetu singh) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी। नीतू ने बताया- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


बता दें कि करीना के पापा रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई राजीव के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था- मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


राजीव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एक जाम है हम से की थी। 1983 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी लेकिन पहली ही फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव का करियर फ्लॉप ही रहा। कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद राजीव ने एक्टिंग छोड़ दी और डायरेक्शन करने लगे। शायद कम ही लोग जानते हैं कि राजीव कपूर के अपने पिता राज कपूर के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे। और इसकी सबसे बड़ी वजह थी फिल्म राम तेरी गंगा मैली। राजीव कपूर ने आसमान, मेरा साथी, लावा, लवर ब्वॉय, अंगारे, जलजला, हम तो चले परदेश, शुक्रिया, नाग नागिन, जिम्मेदार जैसी फिल्मों में काम किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार
Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई