
मुंबई। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) की बेटी आरुषि निशंक (Aarushi Nishank) का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं- जो तुमको झूठ लगे। गाने को शौर्या मेहता ने गाया है। वीडियो आरुषि निशंक और विशाल सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक गाने को 1.6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने में आरुषि निशंक (Aarushi Nishank) और विशाल (Vishal) के बीच उलझे हुए रिश्ते को दिखाया गया है। बता दें कि आरुषि और विशाल ने इस गाने का जबरदस्त प्रमोशन किया था। इससे पहले आरुषि टी-सीरीज के लिए गाने वफा ना रास आई में नजर आई थीं। इस गाने ने तो 250+ मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। बता दें कि यह 2021 में आरुषि निशंक का दूसरा म्यूजिक वीडियो है। 2022 में आरुषि टी-सीरीज की फिल्म 'तारिणी' से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका ऐलान 8 मार्च, 2021 को हुआ था।
कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैं आरुषि :
आरुषि केंद्रीय शिक्षामंत्री रह चुके रमेश पोखरियाल और कुसुम कांता पोखरियाल की बड़ी बेटी हैं। रमेश पोखरियाल पहले मानव संसाधन एवं विकास मंत्री थे और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आरुषि निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वो भारतीय क्लासिकल डांसर और पर्यायवरणविद हैं। आरुषि हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इन देहरादून की चेयरपर्सन भी हैं।
शादीशुदा हैं आरुषि :
आरुषि (Aarushi Nishank) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 6 साल पहले 24 जनवरी, 2015 में उनकी शादी अभिनव पंत से हुई है। फिल्मों के प्रति आरुषि का ये रुझान पहले से ही था। 2018 में उन्होंने अपने पिता रमेश पोखरियाल के जीवन पर आधारित क्षेत्रीय फिल्म 'मेजर निराला' को प्रोड्यूस किया था। इतना ही नहीं आरुषि स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। आए दिन वो इस कैंपेन के लिए कुछ ना कुछ काम करती नजर आ जाती हैं। इस कैंपेन की शुरुआत रमेश पोखरियाल ने 2009 में की थी। कैंपेन का मूल उद्देश्य गंगा नदी के प्रति लोगों को जागरुकता फैलाना है।
ये भी पढ़ें :
Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर
छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत
Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग
मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।